विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मणिमहेश यात्रा: परंपरा के आगे झुकता है प्रशासन, 3 दिन भरमौर से नहीं उड़ेगा हेलीकॉप्टर; क्या रहेगा विकल्प?

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 14 Sep 2026 12:19 PM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2026 12:53 PM (IST)

श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान 14 से 16 सितंबर तक भरमौर से हेली टैक्सी सेवा अस्थायी रूप से बंद रहेगी। ...और पढ़ें

भरमौर से गौरीकुंड के लिए तीन दिन हेली टैक्सी सेवा नहीं मिलेगी।

भरमौर से गौरीकुंड के लिए तीन दिन हेली टैक्सी सेवा नहीं मिलेगी।

HighLights

  1. 14 से 16 सितंबर तक भरमौर हेली टैक्सी सेवा स्थगित।

  2. भद्रवाह श्रद्धालुओं और छड़ी यात्रा के कारण लिया निर्णय।

  3. होली से गौरीकुंड तक हेली टैक्सी सेवा रहेगी जारी।

जागरण टीम, भरमौर (चंबा)। हिमाचल प्रदेश की श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान तीन दिन श्रद्धालुओं को हेली टैक्सी सेवा नहीं मिलेगी। मणिमहेश ट्रस्ट की ओर से हेली टैक्सी सेवा के संचालन में बदलाव किए हैं। भद्रवाह से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं और ऐतिहासिक छड़ी यात्रा के मद्देनजर 14 से 16 सितंबर तक भरमौर हेलीपैड से उड़ानें अस्थायी रूप से स्थगित रहेंगी। वर्षों की परंपरा के आगे प्रशासन भी झुकता है। 

श्रद्धालुओं के पहुंचते ही रुक जाएगी यात्रा

14 सितंबर को बड़ी संख्या में श्रद्धालु भरमौर मुख्यालय पहुंचेंगे। भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक रस्मों के निर्विघ्न संचालन के लिए यह निर्णय लिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर भरमौर हेलीपैड से उड़ानों को पूरी तरह रोक दिया जाएगा। यह विशेष व्यवस्था 16 सितंबर तक प्रभावी रहेगी।

वर्षों से चली आ रही परंपरा मानता है प्रशासन

वर्षों से छड़ी यात्रा के साथ आने वाले श्रद्धालु भरमौर होली पैड पर ही रुकते हैं। पहले कुछ वर्ष प्रशासन और श्रद्धालुओं में विवाद भी हुआ था, लेकिन अब परंपरा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन मान गया है। हर वर्ष राधाष्टमी स्नान के लिए हजारों लोग यहां रुकते हैं।

होली हेलीपैड से जारी रहेंगी सेवाएं

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए होली हेलीपैड से गौरीकुंड के बीच हेली टैक्सी सेवा सामान्य रूप से जारी रहेगी। हालांकि यहां से श्रद्धालुओं को किराया थोड़ा ज्यादा वहन करना पड़ेगा। होली से गौरीकुंड का 6295 रुपये किराया है, जबकि भरमौर से गौरीकुंड का 3828 रुपये है।

कैसे पहुंचे होली

भरमौर आते वक्त खड़ामुख से होली के लिए सड़क जाती है, श्रद्धालु यहां से होली पहुंचकर हेली टैक्सी में मणिमहेश यात्रा पर निकल सकते हैं। खड़ामुख से होली की दूरी करीब 25 किलोमीटर है। 

प्रशासन की अपील

एडीएम भरमौर विकास शर्मा ने श्रद्धालुओं से अपील है कि वे इस बदली हुई व्यवस्था को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं और प्रशासन का सहयोग करें।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में चूड़धार यात्रा पर गए 4 श्रद्धालु जंगल में रास्ता भटके, पुलिस ने रातभर अभियान चलाकर रेस्क्यू किए