विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Manimahesh Yatra: मणिमहेश मार्ग पर फिर भूस्खलन, प्रशासन ने यात्रा पर रोक लगा जारी की एडवायजरी, हजारों लोग रास्ते में, VIDEO

Published: Sun, 24 Aug 2025 03:13 PM (IST)Updated: Sun, 24 Aug 2025 06:09 PM (IST)

Manimahesh Yatra हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण मणिमहेश यात्रा को गुईनाला में भूस्खलन के चलते रोक दिया गया ...और पढ़ें

प्रशासन ने भारी बारिश व भूस्खलन के कारण मणिमहेश यात्रा फिर से रोक दी है। फोटो आज का नहीं है।
प्रशासन ने भारी बारिश व भूस्खलन के कारण मणिमहेश यात्रा फिर से रोक दी है। फोटो आज का नहीं है।

संवाद सहयोगी, चंबा। Manimahesh Yatra, हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश का असर उत्तर भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा पर भी पड़ा है। प्रशासन की ओर से रविवार दोपहर बाद फिर से रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।

हड़सर से मणिमहेश की ओर जाने वाले पैदल मार्ग पर गुईनाला के समीप पत्थर गिर रहे हैं, जिससे यात्रियों को खतरा पैदा हो गया है। वहीं, यात्रा मार्ग पर फिसलन बढ़ने के साथ ही कई स्थानों पर भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है। यात्रियों के फंसे होने का वीडियो भी सामने आया है। 

ऐसे में यात्रा करना सुरक्षित नहीं है। रविवार को जहां जिला चंबा के विभिन्न हिस्सों में भारी वर्षा हुई। वहीं, भरमौर में सुबह से लेकर दोपहर तक हल्की वर्षा का दौर जारी रहा। लेकिन, दोपहर बाद वर्षा तेज हो गई, जिस कारण यात्रियों के कदम थम गए हैं।

शनिवार को सुंदरासी में भूस्खलन से बंद हुई थी यात्रा

शनिवार को सुंदरासी के समीप भारी भूस्खलन होने के कारण करीब 15 घंटे तक यात्रा बाधित रही थी। रविवार सुबह छह बजे प्रशासन ने हड़सर से यात्रा शुरू कर दी थी। लेकिन दोपहर बाद भारी बारिश के बीच गुईनाला में पत्थर गिरने शुरू हो गए। इसके बाद सेक्टर अधिकारी की ओर से एडीएम भरमौर को सूचना दी गई, इसके बाद प्रशासन ने यात्रा पर रोक लगा दी है। 

श्रद्धालुओं को सुरक्षित कैंप में रहने का निर्देश, अधिकारी अलर्ट 

प्रशासन ने यात्रियों को सुरक्षित कैंपों में रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सेक्टर अधिकारियों, पुलिस, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ को भी सतर्क रहने को कहा गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि रविवार को किसी भी यात्री के साथ कोई घटना होने की सूचना नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

मौसम साफ होने पर ही प्रारंभ होगी यात्रा

उधर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर कुलवीर सिंह राणा ने बताया कि गुईनाला में पत्थर गिरने व वर्षा का दौर जारी रहने के चलते फिलहाल यात्रा पर रोक लगा दी गई है। सभी यात्री आगामी आदेश का इंतजार करें। मौसम साफ होने पर ही यात्रा शुरू होगी। 

यह भी पढ़ें- Chamba Cloudburst VIDEO: डलहौजी के तलाई में बादल फटा, गांव में पहुंची बाढ़ तो लोगों की निकली चीखें; पुल और गाड़ियां बही

यह भी पढ़ें- Himachal Flood: कंडवाल में हाईवे पर आया खड्ड का पानी, मंडी-पठानकोट NH बंद, रेलवे पुल भी खतरे की जद में