विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मणिमहेश यात्रा: हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही तो घबराएं न, अब हेलीपैड पर भी मिलेगा ऑफलाइन टिकट

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 08 Sep 2026 12:27 PM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2026 12:59 PM (IST)

मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है, अब हेली टैक्सी के लिए ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन टिकट बुकिंग की भी अनुमति मिल गई है।

मणिमहेश के लिए अब ऑफलाइन भी हेली टैक्सी की बुकिंग हो सकेगी।

मणिमहेश के लिए अब ऑफलाइन भी हेली टैक्सी की बुकिंग हो सकेगी।

HighLights

  1. श्रद्धालुओं के लिए ऑफलाइन हेली टैक्सी टिकट की सुविधा शुरू।

  2. ऑनलाइन बुकिंग के बाद उपलब्ध सीटों पर मिलेगी ऑफलाइन टिकट।

  3. भरमौर और होली हेलीपैड से गौरीकुंड के लिए 4 हेलीकॉप्टर।

जागरण टीम, चंबा। मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रशासन ने मणिमहेश श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऑफलाइन टिकट बुकिंग की अनुमति दे दी है। अब मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु हेली टैक्सी के माध्यम से ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन टिकट भी ले सकेंगे।

प्रशासन ने बताया कि कई श्रद्धालु पहाड़ की चढ़ाई नहीं कर पाते और टिकट न मिलने के कारण यात्रा नहीं कर पाते। ऐसे श्रद्धालुओं के लिए अब मौके पर ऑफलाइन टिकट उपलब्ध होगी।

इन्हें मिलेगी प्राथमिकता

ऑनलाइन बुकिंग करने वाले यात्रियों को प्राथमिकता दी जाएगी, उसके बाद उपलब्ध सीटों के आधार पर ऑफलाइन टिकट जारी की जाएंगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऑफलाइन टिकट केवल वास्तविक सीटों के आधार पर दी जाएगी और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी की अनुमति नहीं होगी।

4 हेलीकॉप्टर भर रहे उड़ान

मणिमहेश जाने वाले श्रद्धालुओं को भरमौर और होली हेलीपैड से गौरीकुंड के लिए 4 हेलीकॉप्टर की सेवाएं मिल रही हैं। गौरीकुंड से मणिमहेश डल झील यानी शिव कुंड की दूरी एक किलोमीटर से थोड़ा ज्यादा है। यहां से श्रद्धालु पैदल या घोड़े के माध्यम से भी जा सकते हैं।

ऑनलाइन यहां से करें बुकिंग

श्रद्धालु ऑनलाइन इस वेबसाइट https://www.manimaheshyatra.hp.gov.in/helitaxi/heli-taxi-intro पर जाकर टिकट बुक करवा सकते हैं। श्रद्धालुओं के लिए 20 सितंबर तक हेली टैक्सी सेवा मिलेगी। 

क्या कहते हैं एडीएम भरमौर

एडीएम भरमौर विकस शर्मा ने कहा कि यह सुविधा उन श्रद्धालुओं के लिए है जो ऑनलाइन टिकट नहीं बुक कर पा रहे हैं।  

यह भी पढ़ें: मणिमहेश यात्रा में बदली परंपरा, डल झील में महिलाओं के स्नान पर रोक; पुजारियों ने आपदा का हवाला देकर लिया निर्णय

यह भी पढ़ें: मणिमहेश के लिए कैसे होगी हेलीकॉप्टर की बुकिंग और कहां से मिलेगी उड़ान? यात्रा से जुड़े हर सवाल का जवाब है यहां