विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पांगी घाटी में 17 मार्ग बहाल

By JagranEdited By:
Published: Mon, 26 Apr 2021 04:47 AM (IST)

पांगी घाटी में बीते दिनों भारी बर्फबारी के दौरान पटरी से उतरा जनजीवन दोबारा पटरी पर लौटने लगा है।

पांगी घाटी में 17 मार्ग बहाल
पांगी घाटी में 17 मार्ग बहाल

संवाद सहयोगी, पांगी : पांगी घाटी में बीते दिनों भारी बर्फबारी के दौरान पटरी से उतरा जनजीवन दोबारा पटरी पर लौटने लगा है। मौसम खुलते ही लोक निर्माण विभाग तथा सीमा सड़क संगठन ने मार्गो को बहाल करने का कार्य तेज कर दिया है। लोक निर्माण विभाग ने 17 मार्ग बहाल कर दिए हैं।

रविवार को जहां सीमा सड़क संगठन ने संसारी नाला, शौर तथा सुगलवास तक मार्ग को बहाल करवा दिया है, वहीं लोक निर्माण विभाग ने ग्रिफ जंकशन से धरवास, चलौली, कुठाह, लुज, किलाड़, करयास, किलाड़, साच, सैचुनाला, रेई, पुरथी, शौर, मिधल, पुंटो, प्रेग्राम तथा टुंडरू की ओर जाने वाली सड़कें बहाल करवा दी हैं। घाटी में बस सेवा भी शुरू हो गई है। करीब छह दिन के लंबे इंतजार के बाद बस सेवा बहाल होने के चलते घाटी के लोगों ने राहत की सांस ली है।

परिवहन निगम ने सेचू नाला, शौर, धरवास तथा हिलौर के लिए बस सेवा शुरू की। हालांकि पांगी घाटी में वर्तमान समय में भी लोगों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। घाटी में सिगल फेज लाइट आती है, जिसके कारण लोगों की दिक्कतें बढ़ी हुई हैं। घाटी में बीते मंगलवार से शुरू हुआ बर्फबारी का दौर शुक्रवार तक जारी रहा था। ऐसे में जहां घाटी के तमाम मार्ग ठप पड़ गए थे, वहीं बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह से ठप हो गई थी।

---------

लोक निर्माण विभाग ने घाटी में बंद पड़े हुए मार्गो को बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया है। अधिकतर मार्गो को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। जबकि अन्य मार्गो को बहाल करने का कार्य जारी है। मौसम साफ रहता है तो जल्द सभी मार्गो को बहाल करने की कोशिश रहेगी।

-जीत सिंह ठाकुर, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग।

-------

पांगी घाटी में बीते दिनों भारी बर्फबारी के कारण मार्ग बंद होने के चलते सभी रूटों पर यातायात व्यवस्था बंद पड़ गई थी। मार्ग खुलने के बाद बस सेवा शुरू कर दी है। जैसे ही सभी मार्ग बहाल हो जाएंगे तो बस सेवा भी पूरी तरह से बहाल कर दी जाएगी।

-संजय शर्मा, अड्डा प्रभारी पांगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।