Move to Jagran APP

घर में घुसे तेंदुए को साढ़े छह घंटे में किया पिंजरे में कैद

जागरण संवाददाता चंबा जिला चंबा की पंचायत बैली के गाव चुकरा में रविवार रात एक तेंदुआ एक

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 08:37 PM (IST)Updated: Wed, 14 Aug 2019 06:39 AM (IST)
घर में घुसे तेंदुए को साढ़े छह घंटे में किया पिंजरे में कैद

जागरण संवाददाता, चंबा : जिला चंबा की पंचायत बैली के गाव चुकरा में रविवार रात एक तेंदुआ एक घर में बनी आटा चक्की में घुस गया। तेंदुए को पारिवारिक सदस्यों ने बंद कर वन विभाग की टीम को सूचना दी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया। तेंदुए के घर में घुसने से लोगों में हड़कंप मच गया। विभाग ने तेंदुए को स्वास्थ्य जाचने के लिए कड़ी निगरानी में रखा है।

loksabha election banner

कर्म चंद व्यक्ति के घर में रविवार रात तेंदुआ घुस आया। घर के आगन में घूम रहे तेंदुए को कर्मचंद के पुत्र विपन ने देखा और वन विभाग को सूचित किया और सूझबूझ का परिचय देते हुए तेंदुए को घर के आगन में मौजूद आटा चक्की में कैद कर दिया। वहीं, सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम में आरओ कुलदीप कालिया, बीओ अब्दुल हमीद व सलीम खान, वनरक्षक सतीश कुमार, रोहित कुमार व संजीव कुमार मौके पर पहुंचे और तेंदुए को पिंजरे में कैद करने में जुट गए। करीब साढ़े छह घटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को सुबह करीब साढ़े पाच बजे पिंजरे में कैद किया जा सका। उधर, वन मंडलाधिकारी निशात मंढोत्रा ने बताया कि विभागीय टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घर में घुसे तेंदुए को पिंजरे में कैद किया है। यदि तेंदुआ स्वस्थ पाया गया तो उसे गोपालपुर चिड़ियाघर या जंगल में छोड़ने का निर्णय लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.