Move to Jagran APP

चंबा में भूस्खलन से मलबे में दबी तीन गाड़ियां

चंबा में हुए भूस्खलन से तीन गाड़ियां दब गई भारी मात्रा में मलबा आने से मार्ग बड़े वाहनों के लिए बंद हो गया।

By Edited By: Published: Mon, 25 Feb 2019 05:26 PM (IST)Updated: Tue, 26 Feb 2019 09:29 AM (IST)
चंबा में भूस्खलन से मलबे में दबी तीन गाड़ियां
चंबा में भूस्खलन से मलबे में दबी तीन गाड़ियां
चंबा, जेएनएन। चंबा शहर के सुराड़ा वार्ड में सोमवार सुबह सड़क के सटी पहाड़ी से हुए भूस्खलन से तीन गाड़ियां दब गई। पहाड़ी से मलबा गिरते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबे में दबे वाहनों के मालिकों सुराड़ा वार्ड के डॉ. सुभाष, विक्की पुरी, को सूचना दी। भारी मात्रा में मलबा आने से मार्ग बड़े वाहनों के लिए बंद हो गया।

भूस्खलन होने की जानकारी मिलते ही लोक निर्माण विभाग तथा राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची ओर मार्ग से मलबा हटाया। राजस्व विभाग ने मौके पर आकर नुकसान का जायजा लिया। लोगों ने बताया सुबह भूस्खलन होने से कोई सड़क से नहीं गुजर रहा था अन्यथा ज्यादा नुकसान हो सकता था। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने भी मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.