Move to Jagran APP

Landslide in Chamba: जोगणी माता मंदिर के पास भूस्खलन, पांच घंटे बंद रहा पद्धर-बल्ह राजमार्ग

Landslide in Chamba पद्धर के डायनापार्क मार्ग पर पहाड़ी में भूस्खलन के कारण यातायात पूरी तरह से बंद हो गया। ये भूस्खलन जोगणी माता मंदिर (Jogani Mata Temple) के पास हुआ। इस कारण पद्धर-बल्ह राजमार्ग पांच घंटे के लिए पूरी तरह से बंद पड़ा रहा। चौहारघाटी की छह से अधिक पंचायतों की लगभग 10 हजार आबादी को परेशान होना पड़ा।

By Surinder Sharma Edited By: Deepak Saxena Published: Sat, 30 Mar 2024 04:32 PM (IST)Updated: Sat, 30 Mar 2024 04:32 PM (IST)
जोगणी माता मंदिर के पास भूस्खलन, पांच घंटे बंद रहा पद्धर-बल्ह राजमार्ग।

सहयोगी संवाद, पद्धर। उपमंडल की चौहारघाटी को जोड़ने वाला पद्धर-बल्ह वाया डायनापार्क मार्ग पहाड़ी से भूस्खलन के कारण यातायात के लिए बंद हो गया। लगभग पांच घंटे बाद मार्ग बहाल होने पर यातायात आवाजाही सुचारू हो पाई। ऐसे में चौहारघाटी की छह से अधिक पंचायतों की लगभग 10 हजार आबादी को परेशान होना पड़ा। रोजमर्रा व सरकारी ड्यूटी पर आने-जाने वाले ग्रामीणों व कर्मचारियों के वाहन मार्ग के दोनों छोर पर जाम में फंस गए।

loksabha election banner

जोगणी माता मंदिर के पास भूस्खलन

ग्रामीण सुभाष चंद, जोगेंद्र कुमार, मोहन सिंह, विनोद कुमार, ज्ञान चंद और रत्न चंद ने बताया कि बीती रात से क्षेत्र में वर्षा हो रही थी। इससे शनिवार सुबह करीब आठ बजे जोगणी माता मंदिर के पास पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। पहाड़ी पर से मलबे के साथ चट्टानें गिर कर मार्ग पर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें: Atal Tunnel Closed: पर्यटकों पर आफत! बर्फबारी के चलते अटल टनल वाहनों के लिए बंद, सुबह-सुबह हिमपात ने बढ़ाई मुश्किल

काफी देर बाद बहाल हुआ मार्ग

लोक निर्माण विभाग मंडल पद्धर के अधिशाषी अभियंता प्रदीप ठाकुर ने बताया कि अचानक पहाड़ी से भारी भरकम मलबा गिरने से जोगणी माता मंदिर के समीप सड़क मार्ग यातायात के लिए बंद हुआ था। बंद मार्ग को बहाल कर दिया गया है। अब मार्ग में यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

ये भी पढ़ें: Himachal News: नाचन के पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा का निधन, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.