Move to Jagran APP

छह घंटे बाद बहाल हुआ होली-चंबा होली माग

बसें फंस गई। इसके अलावा सैकड़ों छोटे बड़े वाहन फंसे हुए थे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Jan 2020 05:27 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jan 2020 05:27 PM (IST)
छह घंटे बाद बहाल हुआ होली-चंबा होली माग

संवाद सहयोगी, होली : खड़ामुख-होली मार्ग छह घंटे बाद बहाल हुआ। इससे वाहन चालकों सहित स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। उक्त मार्ग पर कुठेड़ नाला और त्यारी पुल लुहणी घार के समीप मंगलवार सुबह करीब सात बजे भूस्खलन हो गया था। इस कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। दोपहर एक बजे लोक निर्माण विभाग की टीम ने मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी। भूस्खलन के कारण होली से चंबा के लिए आने वाली एक बस सहित चंबा से होली के लिए जाने वाली बसें फंस गई। इसके अलावा सैकड़ों छोटे बड़े वाहन फंसे हुए थे।

loksabha election banner

क्षेत्र में दो दिन से भारी बारिश के कारण उक्त मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन हुआ था। कई जगह ऊपरी तरफ से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा है। इस कारण आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। सड़क पर इतनी भी जगह नहीं बची थी, जिससे दोपहिया वाहन भी वहां से गुजर पाते। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। भूस्खलन के कारण मार्ग बंद होने वाहन आर-पार न होने के कारण लोगों को पैदल ही अपनी मंजिल तक पहुंचना पड़ा। जिस स्थान पर भूस्खलन हुआ है, वहां से होली व न्याग्रां की दूरी पांच से 11 किलोमीटर के बीच है। ऐसे में इतना सफर लोगों को टैक्सियों के अलावा पैदल ही करना पड़ा। ---------

भूस्खलन के कारण सड़क पर मलबा आ गया था, जिससे कोई भी वाहन नहीं निकल पा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही सड़क को जल्द खोलने के लिए ठेकेदार को कहा था। दोपहर करीब एक बजे मार्ग को बहाल करवा दिया गया है।

ठाकुर सिंह उत्तम, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, भरमौर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.