Move to Jagran APP

उपायुक्त चंबा ने किया सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का शुभारंभ

हा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के क्रियान्वयन को सर्वे पूर्ण कर दिया गया है। अभियान चलाकर टीकाकरण से बंचित बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण से वंचित एवं पूर्ण टीकाकरण से छूटे बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को चिह्नित किया जाएगा। उनके आद उनका पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करना है। अभियान के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 06:14 PM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 06:14 PM (IST)
उपायुक्त चंबा ने किया सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का शुभारंभ
उपायुक्त चंबा ने किया सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का शुभारंभ

संवाद सहयोगी, चंबा : जिला मुख्यालय में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का आगाज किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रैली के माध्यम से अभियान की जानकारी दी। उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का आगाज किया। चंबा में सघन मिशन इंद्रधनुष को दो चरणों में लागू किया जाएगा। उपायुक्त विवेक भाटिया ने बताया कि टीकाकरण से वंचित 0 से दो वर्ष तक के बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाव व छूटे हुए टीके लगवाने के उद्देश्य से मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के क्रियान्वयन को सर्वे पूर्ण कर दिया गया है। अभियान चलाकर टीकाकरण से वंचित बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण से वंचित एवं पूर्ण टीकाकरण से छूटे बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को चिह्नित किया जाएगा। उनके बाद उनका पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करना है। अभियान के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.