Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में नेता समेत चंबा से सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Wed, 18 Jan 2023 07:18 PM (IST)

    राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल पहुंची। हिमाचल में कांग्रेस नेताओं के बीच यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सहित चंबा सदर विस के विधायक नीरज नैयर व पूर्व विधायक भी जिला चंबा के सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए।

    Hero Image
    राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल पहुंची

    डलहौजी, संवाद सहयोगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल पहुंची। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी बुधवार सुबह हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के इंदौरा उपमंडल के मिलवां में पहुचे। यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनका स्वागत किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Himachal News: शहर में लगे भाजपा नेता के लापता होने के पोस्टर, बिहारी लाल शर्मा ने कही ये बात

    शामिल हुए दिग्गज नेता

    भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश विस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सहित चंबा सदर विस के विधायक नीरज नैयर व पूर्व विधायक आशा कुमारी भी जिला चंबा के सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जिला चंबा के कांग्रेस नेताओं सहित कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह था।

    कार्यकर्ताओं में उत्साह

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हिमाचल प्रदेश के नेताओं के बीच भारी उत्साह देखने को मिला। जिला से यात्रा में शामिल होकर लौटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की तारीफ की।

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का एक सफल प्रयास है ओर यात्रा के हिमाचल में पहुंचने पर प्रदेश के लोगों में भी भारी उत्साह दिखा।