विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का होली दौरा रद्द, अब सड़क मार्ग के जरिए सीधे चंबा पहुंचेंगे

By Suresh ThakurEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
Published: Sun, 30 Jul 2023 01:34 PM (IST)

Himachal News मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार व सोमवार को चंबा प्रवास हैं लेकिन मौसम खराबी की वजह से होली ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का होली दौरा रद्द, अब सड़क मार्ग के जरिए सीधे चंबा पहुंचेंगे : जागरण
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का होली दौरा रद्द, अब सड़क मार्ग के जरिए सीधे चंबा पहुंचेंगे : जागरण

चंबा, जागरण संवाददाता: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार व सोमवार को चंबा प्रवास हैं। वह रविवार को सुबह 10 बजकर पांच मिनट पर होली हेलीपैड पहुंचने वाले थे लेकिन मौसम खराबी की वजह से होली दौरा रद्द हो गया है। अब धर्मशाला से सड़क मार्ग के जरिए सीधे चंबा पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने का कार्यक्रम है लेकिन मौसम खराबी की वजह से कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। मुख्यमंत्री दोपहर चौगान में दंगल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे। इसके अलावा अखंड चंडी पैलेस से मंजरी गार्डन तक आयोजित होने वाली शोभायात्रा में भाग लेंगे।

मिंजर मेले के समापन समारोह की करेंगे अध्यक्षता

वह परिधि गृह चंबा में वरिष्ठ नागरिक फोरम के साथ बैठक करने के साथ लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे। साथ ही अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। वहीं 31 जुलाई को चंबा के ऐतिहासिक चौगान में विभिन्न विभागीय विकासात्मक योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला के समापन समारोह की अध्यक्षता करने के साथ विभिन्न गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे और स्थानीय लोगों से संवाद भी करेंगे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।