Move to Jagran APP

Himachal Pradesh News: पांगी के मुर्छ गांव पर हिमस्खलन का खतरा, गांव को दूसरी जगह बसाने की गुहार

Himachal Pradesh News जनजातीय उपमंडल पांगी की ग्राम पंचायत सैचुनाला के मुर्छ गांव में बुधवार दोपहर को हिमखंड गिर गया। हादसे के समय कुछ महिलाएं पानी लाने के लिए गई थीं जो हिमखंड की चपेट में आने से बाल-बाल बचीं।

By Jagran NewsEdited By: Jagran News NetworkPublished: Fri, 03 Feb 2023 01:42 PM (IST)Updated: Fri, 03 Feb 2023 01:42 PM (IST)
Himachal Pradesh News: पांगी के मुर्छ गांव पर हिमस्खलन का खतरा, गांव को दूसरी जगह बसाने की गुहार
पांगी में पहाड़ी के नीचे बसा मुर्छ गांव, इसके ऊपर की पहाड़ी से ही िहमखंड िगरा था l

पांगी, जागरण संवाददाता। जनजातीय उपमंडल पांगी की ग्राम पंचायत सैचुनाला के मुर्छ गांव में बुधवार दोपहर को हिमखंड गिर गया। हादसे के समय कुछ महिलाएं पानी लाने के लिए गई थीं जो हिमखंड की चपेट में आने से बाल-बाल बचीं। हिमखंड गांव से करीब 500 मीटर की दूरी पर गिरा।

loksabha election banner

वर्ष 2019 में भी मुर्छ गांव में हिमखंड आने से तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। पांगी घाटी में हाल ही में भारी हिमपात हुआ है। ऐसे में हिमखंडों के गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है। वर्ष 2019 में भी मुर्छ गांव में हिमखंड आने से तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे।

मुर्छ में करीब 15 परिवार

सेना के हेलीकाप्टर से उस समय लोगों को राहत सामग्री पहुंचाई गई थी। उस समय सरकार ने आश्वासन दिया था कि लोगों को कहीं और बसाया जाएगा लेकिन उसके बाद सब कुछ ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। मुर्छ में करीब 15 परिवार हैं। ग्राम पंचायत सैचुनाला के चस्क भटोरी के वार्ड पंच माघी शर्मा ने बताया कि 2019 में भी हिमखंड आया था, उस समय प्रेम सिंह का दोमंजिला मकान जमींदोज हो गया था।

हेलीकाप्टर से राशन पहुंचाया

धनदेव और भीमसेन के मकानों का भी नुकसान हुआ था। उस समय सरकार ने मुर्छ गांव के लोगों को कहीं और बसाने की बात की थी लेकिन उसके बाद कोई पूछने तक नहीं आया। उस समय पांगी प्रशासन और सरकार ने उनको हेलीकाप्टर से राशन पहुंचाया था। ग्रामीणों ने मांग की है कि सरकार उन्हें मुर्छ गांव से कहीं और बसाए। क्योंकि हर साल ऐसा खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों का कहना है ग्लेशियर नागदेवता मंदिर के पीछे रुक गया। मुर्छ गांव में प्रेम सिंह, गोपाल सिंह, देवी सिंह, प्रेमलाल, धनदेब, भीमसेन, धर्म चंद, राम कुमार, मान सिंह, देवीराम, संसार चंद, चमन सिंह, अमरेश कुमार के घर हैं।

जानमाल का कोई नुकसान नहीं

ग्राम पंचायत सैचुनाला के चस्क भटोरी बार्ड के मुर्छ गांव में हिमखंड गिरने की जानकारी मिली है। जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। संबंधित सैचुनाला के पटवारी को आदेश दे दिए हैं कि मौके पर जाकर वस्तुस्थिति की जानकारी का जायजा लेने के साथ उन्हें अवगत करवाएं। रजनीश शर्मा, उपमंडल अधिकारी पांगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.