विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

HRTC का कारनामा, टिकट AC बस का और बैठा दिया साधारण में, दिल्ली जाने वाले यात्री ठिठुरती सर्दी में हुए परेशान

By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 08 Jan 2026 11:36 AM (IST)Updated: Thu, 08 Jan 2026 11:40 AM (IST)

एचआरटीसी की लापरवाही सामने आई है, जहाँ चंबा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को एसी हिमधारा बस की टिकट बुक ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की एसी बस खराब होने के कारण यात्री परेशान हुए।

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की एसी बस खराब होने के कारण यात्री परेशान हुए।

HighLights

  1. यात्रियों ने एसी हिमधारा बस की टिकट बुक की थी।

  2. उन्हें साधारण बस में दिल्ली जाने को मजबूर किया गया।

  3. यात्रियों ने किराए का अंतर लौटाने की मांग की।

जागरण संवाददाता, चंबा। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम का नया कारनामा सामने आया है। चंबा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बुधवार को गंभीर लापरवाही का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने आनलाइन एसी बस हिमधारा की टिकट बुक किए थे, लेकिन मौके पर उन्हें साधारण बस में सफर करने को मजबूर होना पड़ा।

नियमित समय शाम 4.20 बजे चंबा से रवाना होने वाली बस को पूरे एक घंटे की देरी से 5.20 बजे भेजा गया।

कड़ाके की ठंड में बस अड्डे पर इंतजार कर रहे यात्रियों की परेशानी तब और बढ़ गई, जब उन्हें पता चला कि भेजी गई बस एसी नहीं है। यात्रियों ने एसी हिमधारा बस की टिकट 1214 रुपये में खरीदी थी, जबकि जो बस भेजी गई, उसकी सामान्य टिकट 1001 रुपये है।

क्या कहते हैं यात्री

यात्री तनु कपूर, नरेश कुमार, चमन कुमार, अजय ने कहा कि ठंड और लंबी दूरी को देखते हुए उन्होंने अतिरिक्त किराया देकर एसी बस चुनी थी, लेकिन बदले में न सुविधा मिली और न ही कोई स्पष्ट जवाब। जब यात्रियों ने आपत्ति जताई तो बस स्टाफ देरी और बस बदलने का संतोषजनक कारण नहीं बता सका। किराये के अंतर को लेकर भी कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई। 

यात्रियों ने मांग की है कि एसी और आर्डिनरी बस के किराये का अंतर तुरंत लौटाया जाए तथा भविष्य में ऐसी लापरवाही दोहराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

क्या कहते हैं अधिकारी 

पठानकोट के पास धार क्षेत्र में रात से खराब पड़ी हिमधारा बस को ठीक करने का कार्य लगातार जारी है। जसूर में हिमधारा की शिमला से वापस आ रही बस में सवारियों को शिफ्ट कर दिल्ली भेजने की व्यवस्था की गई।
-सरदार मोहम्मद, अड्डा इंचार्ज, चंबा बस स्टैंड।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में गजब फ्रॉड, Bsc की फर्जी डिग्री लेकर बीएड में एडमिशन लेने पहुंच गया मंडी का युवक; कैसे आया पकड़ में?

यह भी पढ़ें: हिमाचल की 5777 महिलाओं को मिली 9 माह की सुख सम्मान निधि, ट्राइबल में कर्मचारियों को 6 महीने का एडवांस वेतन