भैय्यादूज के साथ गोरखा समुदाय का दिवाली पर्व संपन्न
बकलोह क्षेत्र के गोरखा समुदाय के लोगों द्वारा मनाया जा रहा पांच दिवसीय दीपावली पर्व शुक्रवार को भैय्या दूज के त्योहार के साथ संपन्न हो गया।
By Edited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 04:31 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 04:31 PM (IST)
संवाद सूत्र, बकलोह : क्षेत्र के गोरखा समुदाय के लोगों द्वारा मनाया जा रहा पांच दिवसीय दीपावली पर्व शुक्रवार को भैय्या दूज के त्योहार के साथ संपन्न हो गया। इस दिन समुदाय के लोगों ने देवी-देवताओं की पूजा की। महिलाओं ने अपने भाइयों के माथे पर लाल, नीले व पीले रंग का टीका लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख व समृद्धि की कामना की। समुदाय की छोटी बच्चियों ने भी समुदाय के पारंपरिक परिधान में सजधज कर अपने भाइयों को तिलक लगाया। बहनों ने भाइयों की पसंद के व्यंजन उन्हें परोसे, वहीं भाई भी बहनों को उपहार देने से पीछे नहीं रहे। शुक्रवार शाम के समय समुदाय के घरों में गीत-संगीत के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें