पांगी से रेफर दस मरीज फंसे, नहीं हो रही उड़ान
जिला चंबा की पांगी घाटी में मौसम के बिगड़े मिजाज से जनजीवन पटरी से पूरी तरह से उतर गया है। घाटी में भारी बर्फबारी के बाद से यातायात व्यवस्था ठप पड़ गई है। ऐसे में स्थानीय लोग मात्र हवाई उड़ानों पर ही निर्भर हैं। लेकिन लोगों को पांगी घाटी से बाहर निकलने का एक मात्र विकल्प हवाई उड़ान भी नहीं हो पा रही है। ऐसे में घाटी में सैकड़ों यात्रियों सहित अस्पताल से रैफर किए गए दस मरीज फंस गए हैं। इनमें से एक महिला भी शामिल है। किलाड़ अस्पताल में करीब दस दिनों से जच्चा-बच्चा जिदगी की जंग लड़ रहे हैं। दिसंबर माह में एक हवाई उड़ान होने के बाद पांगी के लिए उड़ानें नहीं हो पा रही
-मौसम के सताए लोगों पर सरकार की अनदेखी पड़ने लगी भारी
-लोगों का आरोप घाटी के लिए खराब मौसम में दिया जा रहा शेड्यूल जागरण टीम, पांगी, चंबा : पांगी घाटी में मौसम के बिगड़े मिजाज से जनजीवन पटरी से पूरी तरह से उतर गया है। घाटी में भारी बर्फबारी के बाद से यातायात व्यवस्था ठप पड़ गई है। ऐसे में स्थानीय लोग मात्र हवाई उड़ानों पर ही निर्भर हैं, लेकिन, लोगों को घाटी से बाहर निकलने का एक मात्र विकल्प हवाई उड़ान भी नहीं हो पा रही है। ऐसे में सैकड़ों यात्रियों सहित अस्पताल से रेफर किए गए दस मरीज फंस गए हैं। इनमें से एक महिला भी शामिल हैं। किलाड़ अस्पताल में करीब दस दिन से जच्चा-बच्चा जिदगी की जंग लड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पांगी के लिए खराब मौसम में हवाई उड़ान का शेड्यूल दिया जाता है। जिस दिन मौसम साफ होता है, उस दिन किसी और हेलीपैड को जोड़ा जाता है। बुधवार को मौसम साफ रहने के बावजूद पहली उड़ान काजा की करवाई गई, जिसके कारण पांगी की उड़ान रद कर दी गई। पांगी के किलाड़ से भुंतर के लिए प्रिया, अमर सिंह तथा किशनी देवी आदि मरीजों को रेफर किया गया था। बताया जाता है प्रिया का प्रसव हुआ था, जिसके बाद अचानक वह बीमार हो गई। पांगी के लिए जान बूझ कर सरकार हवाई उड़ान नहीं करवा रही है। हल्का सा भी मौसम खराब होता है तो उड़ान रद कर दी जाती हैं या फिर जिस दिन मौसम खराब होता है उस दिन शेड्यूल दिया जाता। अगर सरकार वीरवार को हवाई उड़ान नहीं करवाती है तो सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा।
सुभाष चौहान पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष पांगी भुंतर-किलाड़, किलाड़-चंबा, चंबा-किलाड़ और किलाड़-भुंतर के लिए हवाई उड़ानों का शेड्यूल था। लेकिन, किसी कारणवश उड़ानें नहीं हो पाई। अगली उड़ान कब होगी, इसका पता शेड्यूल आने के बाद ही चल पाएगा।
विश्रुत भारती, उपमंडल अधिकारी पांगी। चंबा के सुलतानपुर हेलीपैड से भी निराश लौटे यात्री
चंबा से पांगी के लिए उड़ान को लेकर करीब 19 लोगों द्वारा हेलीकॉप्टर के लिए टिकट की बुकिग की गई थी। ऐसे में बुकिग करवाने के बाद यात्री बुधवार को सुबह से ही सुलतानपुर स्थित हेलीपैड में पहुंच गए, लेकिन, काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब हेलीकॉप्टर नहीं आया। लोगों को निराश होकर घर वापस लौटना पड़ा।