नियमों का पालन करने वाले चालकों को दिए तोहफे
वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापार मंडल चंबा व सेवा भारती चंबा ने पुलिस विभाग के साथ मिलकर एक अनूठी पहल की है। शुक्रवार को मुख्य बाजार चंबा में नियमों का पालन करने वाले चालकों को विशेष तोहफे भेंट किए गए। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों व सवारों को तोहफे भेंट किए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से हादसों पर लगाम लगाई जा सकती है। चालू इस वर्ष में बीते कुछ वर्षों की तुलना में सड़क हादसों में काफी गिरावट दर्ज की गई
संवाद सहयोगी, चंबा : वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापार मंडल व सेवा भारती चंबा ने पुलिस विभाग के साथ मिलकर एक अनूठी पहल की है। शुक्रवार को मुख्य बाजार चंबा में यातायात नियमों का पालन करने वाले चालकों को विशेष तोहफे भेंट किए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों व सवारों को तोहफे भेंट किए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क हादसों पर लगाम लगाई जा सकती है। चालू इस वर्ष में बीते कुछ साल की तुलना में सड़क हादसों में काफी गिरावट दर्ज की गई है। पुलिस लगातार लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी निरंतर जागरूकता फैलाई जा रही है। पुलिस कार्यालयों और थानों पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। शहर व आसपास के लोग भी हेलमेट का उपयोग करने लगे हैं। डॉ. मोनिका ने कहा कि अधिकतर दुर्घटनाएं लोगों की लापरवाही के कारण जल्दी पहुंचने के चक्कर में होती हैं। हमारी छोटी सी गलती हमारा या सामने वाले का जीवन छीन लेती है। सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यातायात के कुछ नियम बनाए हैं जिनका पालन करना हम सब का कर्तव्य है।