Move to Jagran APP

सदस्य बढ़ाएगा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ : घनश्याम शर्मा

भ प्रदान किए वहीं जयराम सरकार ने भी ग्यारह माह के अल्पकाल कार्यकाल में कर्मचारियों को बिना किसी मांग के 21 हजार करोड के वित्तीय लाभ देकर हितों की रक्षा की है। इससे पहले भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने चंबा जिला के पूर्व कर्मचारियों के साथ बैठक भी। उन्होंने कहा कि जिला स्तर के बाद अब आगामी माह मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने पूर्व कर्मचारी नेता सतपाल ठाकुर को जिला प्रभारी का दायित्व भी सौंपा। घनश्याम शर्मा का चंबा पधारने पर प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित करने की रस्म भी अदा की। इस मौके पर भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तेज ¨सह बिजलवान, भाजपा मंडल चंबा के अध्यक्ष विनोद कुमार, महामंत्री धीरज नर्याल, सचिव संजीव सूरी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष जसबीर नागपाल, ग¨जद्र वशिष्ठ, कांता ठाकुर व वीना पठानियां समेत काफी तादाद में पूर्व कर्मचारी मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 05:15 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 05:15 PM (IST)
सदस्य बढ़ाएगा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ : घनश्याम शर्मा
सदस्य बढ़ाएगा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ : घनश्याम शर्मा

जागरण संवाददाता, चंबा : भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने कहा है कि संगठन की सदस्यता को आगामी लोकसभा चुनावों से पहले एक लाख से बढ़ाकर

loksabha election banner

दो लाख की जाएगी। इसके लिए 2017 से 2019 के बीच रिटायर होने वाले कर्मचारियों को संगठन से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ भाजपा प्रत्याशी की जीत में अहम भूमिका अदा करेगा। चंबा में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में घनश्याम शर्मा ने कांग्रेस पर कर्मचारियों व पूर्व कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप भी जडा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल कर्मचारियों का उत्पीड़न ही किया। कर्मचारियों के हितों की हमेशा से ही अनदेखी की है। उन्होंने कांग्रेस से अपने पिछले कार्यकाल में कर्मचारी हित में किए कार्यो को सार्वजनिक करने को कहा। प्रेम कुमार धूमल सरकार ने कर्मचारियों व पूर्व कर्मचारियों की समस्याओं के हल के लिए बोर्ड का गठन करने के साथ-साथ 72 हजार करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान किए। जयराम सरकार ने भी 11 माह के अल्पकाल कार्यकाल में कर्मचारियों को बिना किसी मांग के 21 हजार करोड के वित्तीय लाभ देकर हितों की रक्षा की है। इससे पहले भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने चंबा जिला के पूर्व कर्मचारियों के साथ बैठक भी। उन्होंने कहा कि जिला स्तर के बाद अब आगामी माह मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने पूर्व कर्मचारी नेता सतपाल ठाकुर को जिला प्रभारी का दायित्व भी सौंपा। इस मौके पर भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तेज ¨सह बिजलवान, भाजपा मंडल चंबा के अध्यक्ष विनोद कुमार, महामंत्री धीरज नर्याल, सचिव संजीव सूरी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष जसबीर नागपाल, ग¨जद्र वशिष्ठ, कांता ठाकुर व वीना पठानियां समेत काफी तादाद में पूर्व कर्मचारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.