चंबा में फिर कांपी धरती
अंतिम चार दिनों में सर्वाधिक 23 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस दौरान साहो तथा चंबा में घरों में भी दरारें आ गई थी। जबकि छह अप्रैल को भी झटका महसूस किया गया था। लोगों को यही भय सता रहा है कि कोई बड़ा भूकंप का झटका न लगे। क्योंकि यदि बड़ा भूकंप आता है तो इससे जान माल का काफी नुकसान होने की आशंका बनी रहती है। भूकंप का झटका आने के बाद लोग भगवान से प्रार्थना करने में भी जुट गए। लोगों का कहना है कि बार-बार भूकंप आने से व रात को भी चैन से नहीं सो पा रहे हैं। उधर उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया ने बताया कि जिला चंबा में भूकंप का झटका आने से अभी तक जान माल का किसी भी तरह का नुकसान होने की सूचना नहीं है।
संवाद सहयोगी, चंबा : जिला चंबा में मंगलवार को उस समय लोगों में दहशत का माहौल बन गया जब दोपहर को अचानक धरती हिलने लगी। मंगलवार को जिला में एक बार फिर भूकंप का झटका महसूस किया गया। इसका केंद्र चंबा जिला रहा। हर दिन की तरह लोग बाजार से राशन सहित जरूरी सामान लेने गए हुए थे। कुछ लोग घर पर थे जबकि कुछ लोग खेतों में काम कर रहे थे।
जैसे ही भूकंप का झटका लगा तो घरों में बैठे लोग बाहर निकल आए। बाजार में खरीदारी करने सहित खेतों में काम करने गए लोग भी सहम गए। कुछ ही पल में धरती कांपना बंद हो गई। जिला चंबा में बार-बार भूकंप के झटके आने से लोग सहम गए हैं। जिले में गत एक माह में करीब 26 बार भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। मार्च के अंतिम चार दिनों में 23 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस दौरान साहो व चंबा में घरों में भी दरारें आ गई थी।
चंबा में गत छह अप्रैल को भी भूकंप का झटका महसूस किया गया था। लोगों को यही भय सता रहा है कि कोई बड़ा भूकंप का झटका न लगे। यदि भूकंप का बड़ा झटका आता है तो इससे जान माल का काफी नुकसान होने की आशंका है। मंगलवार को भूकंप का झटका आने के बाद कुछ लोग भगवान से प्रार्थना करने में भी जुट गए। लोगों का कहना है कि बार-बार भूकंप आने से वे चैन से नहीं सो पा रहे हैं। उधर, उपायुक्त विवेक भाटिया ने बताया कि जिला चंबा में भूकंप का झटका आने से जान-माल को किसी भी तरह का नुकसान होने की सूचना नहीं है।