विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंटरनेट मीडिया के फायदे और नुकसान बताए

By JagranEdited By:
Published: Fri, 08 Oct 2021 05:10 PM (IST)

संवाद सहयोगी चंबा एजुकेशन सोसायटी चाइल्डलाइन चंबा की ओर से भरमौर उपमंडल के डीएवी उच्

इंटरनेट मीडिया के फायदे और नुकसान बताए
इंटरनेट मीडिया के फायदे और नुकसान बताए

संवाद सहयोगी, चंबा : एजुकेशन सोसायटी चाइल्डलाइन चंबा की ओर से भरमौर उपमंडल के डीएवी उच्च विद्यालय भरमौर, गांव कुगती व चंबा उपमंडल के जंजला गांव में आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान चाइल्डलाइन समन्वयक कपिल, टीम मेंबर चमन सिंह, पंकज कुमार व रीता कुमारी की ओर से उपस्थित लोगों व बच्चों को चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की जानकारी दी गई। कपिल ने कहा कि यदि कोई बच्चा मुसीबत में हो तो उक्त टोल फ्री नंबर पर जानकारी दें, ताकि बच्चे को मुसीबत से बचाया जा सके। इसके साथ-साथ नशे की बुराई व इंटरनेट मीडिया के लाभदायक व हानिकारक प्रभाव, सुरक्षित स्पर्श असुरक्षित स्पर्श के बारे में भी गंभीरता से चर्चा की गई। इसके साथ-साथ क्षेत्र वासियों को कोविड-19 की गंभीरता के संबंध में जागरूक किया। काजू राम तथा विक्की कुमार ने कहा कि भीड़भाड़ भरे इलाके में जाएं तो मास्क अवश्य पहनें और यथासंभव हाथों को बार-बार धोएं। शारीरिक दूरी का पालन करें। गंभीर बीमारी से ग्रस्त व बुजुर्ग व्यक्ति भीड़भाड़ के क्षेत्रों से दूर रहें तथा सुपाच्य एवं पौष्टिक आहार लें। इसके साथ-साथ लोगों से यह भी आह्वान किया गया कि यदि इस दौरान कोई अति निर्धन परिवार हो तथा जिसे कहीं मजदूरी न मिल रही हो या उसके परिवार के लिए खाने-पीने की समुचित व्यवस्था न हो, मास्क या सैनिटाइजर की आवश्यकता हो तो इसकी सूचना भी चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर दी जा सकती है, ताकि छानबीन के बाद ऐसे परिवारों की मदद की जा सके। लोगों को गुड़िया हेल्पलाइन 1515 व कोरोना के लिए जारी की गई हेल्पलाइन 1075 के बारे में भी बताया गया। उन्हें पुलिस की सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान 70 बच्चे व स्कूल स्टाफ सहित अन्य सहित कुल 90 लोग मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।