डलहौजी में निकली प्रभात फेरी
सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में सिंह सभा सदर बाजार द्वारा निकाली जा रही प्रभात फेरियों के क्रम में बुधवार को पांचवीं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। श्री गुरुद्वारा साहिब सदर बाजार से बुधवार तड़के सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह की अगुवाई में आरंभ हुई प्रभात फेरी स्थानीय सदर बाजार सुभाष चौक गांधी चौक व बस स्टैंड होती हुई स्थानीय निवासी मनोहर लाल व नरेंद्र वमर के घर पहुंची। यहां पर निशान साहिब के साथ पहुंची प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रभात फेरी में शामिल लोगों ने शब्द कीर्तन कर गुरु
संवाद सहयोगी, डलहौजी : सिखों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में सिंह सभा सदर बाजार द्वारा निकाली जा रही प्रभात फेरियों के क्रम में बुधवार को पांचवीं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। श्री गुरुद्वारा साहिब सदर बाजार से बुधवार तड़के सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह की अगुवाई में आरंभ हुई प्रभात फेरी स्थानीय सदर बाजार, सुभाष चौक, गांधी चौक व बस स्टैंड होती हुई स्थानीय निवासी मनोहर लाल व नरेंद्र वर्मा के घर पहुंची। यहां पर निशान साहिब के साथ पहुंची प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रभात फेरी में शामिल लोगों ने शब्द कीर्तन कर गुरु महिमा का गुणगान किया। सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह ने मनोहर लाल व नरेंद्र वर्मा को सिंह सभा की ओर से सिरोपा व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित भी किया। प्रभात फेरी ने नगर कीर्तन भी किया। इस दौरान पर्यटन नगरी डलहौजी श्री गुरु नानकदेव जी के जयकारों गूंजायमान हो गई। यहां से सदर बाजार स्थित गुरुद्वारा में वापस पहुंचकर अरदास के साथ प्रभात फेरी संपन्न हुई। प्रभात फेरी में जगदीप कौर अरोड़ा, रणजीत सिंह, हरभजन सिंह, ज्ञान सिंह, निशा, कमल शर्मा, गुरुविदर सिंह, सोहन सिंह, मुनीष कुमार, ध्यान सिंह, आशा देवी, रजनी बाला, लक्षिता, निधि, रेणु देवी व मनोहर लाल सहित शब्द कीर्तन करते हुए काफी संख्या में लोग शामिल हुए।