Move to Jagran APP

स्वास्थ्य केंद्र सलूणी पहुंची 108 एंबुलेंस

सलूणी में लोगों को अब 108 एंबुलेंस की सुविधा मिलेगी। दैनिक जागरण के मामला उठाने पर यहां पर एंबुलेंस की व्यवस्था कर दी गई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Apr 2018 03:00 AM (IST)Updated: Sat, 14 Apr 2018 03:00 AM (IST)
स्वास्थ्य केंद्र सलूणी पहुंची 108 एंबुलेंस

- 15 हजार आबादी को नहीं मिल पा रही थी आपात स्थिति में एंबुलेंस की सुविधा

loksabha election banner

- 25 किलोमीटर दूर सुंडला से 108 एंबुलेंस बुलाकर चलाया जा रहा था काम

संवाद सहयोगी, चंबा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलूणी में अब लोगों को 108 एंबुलेंस सुविधा का लाभ मिलेगा। बीते 15 मार्च से स्वास्थ्य केंद्र सलूणी से 108 सुविधा ठप थी। इसके कारण क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। दैनिक जागरण ने सलूणी में स्वास्थ्य केंद्र में 108 सुविधा न होने के बारे में प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने हरकत में आते हुए शुक्रवार को सलूणी में 108 एंबुलेंस की व्यवस्था की। वीरवार को 'सीएचसी सलूणी की 108 एंबुलेंस एक माह से खराब' शीर्षक के साथ समाचार को प्रकाशित किया था। जिसके बाद शुक्रवार को सलूणी में एंबुलेंस की व्यवस्था कर दी गई। 108 की व्यवस्था होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलूणी क्षेत्र की करीब 15 हजार आबादी को लाभ मिलेगा। इससे पहले एक माह से 108 एंबुलेंस सेवा की सुविधा ठप पड़ी हुई थी। इससे यहां पर मरीजों व तीमारदारों को परेशान होना पड़ रहा था। आपातकाल में 25 किलोमीटर सुंडला से 108 एंबुलेंस बुलाकर काम चलाया गया। जिससे सुंडला व सलूणी के बीच दूरी अधिक होने के चलते मजबूरन तीमारदारों को इधर-उधर भटक कर महंगे खर्च पर टैक्सी करके चंबा का रुख करना पड़ता था।

....

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलूणी में सुबह ही एंबुलेंस को चंबा से भेज दिया गया। इससे पहले बीते कुछ दिन पहले तकनीकी खराबी आने के कारण ही व्यवस्था नहीं हो पाई। लेकिन अब एंबुलेंस की व्यवस्था सलूणी में कर दी गई है।

सुमित कुमार, प्रभारी 108 एंबुलेंस सेवा चंबा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.