तुन्नुहट्टी में 404 ग्राम चरस सहित डियूर निवासी गिरफ्तार
तुन्नुहट्टी चेक पोस्ट पर पुलिस ने एक राहगीर से 404 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 07:22 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 07:22 PM (IST)
संवाद सहयोगी, डलहौजी : तुन्नुहट्टी चेक पोस्ट पर पुलिस ने एक राहगीर को 404 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शनिवार रात करीब सवा आठ बजे नैनीखड्ड की ओर से आ रहा एक व्यक्ति तुन्नुहट्टी चेक पोस्ट पर पुलिस टीम को देखकर घबरा गया। पुलिस पोस्ट पर तैनात मुख्य आरक्षी मंजीत ¨सह, मानद मुख्य आरक्षी प्रभात चंद व आरक्षी सुशील कुमार ने जब व्यक्ति की तलाशी ली तो 404 ग्राम चरस बरामद की। आरोपित की पहचान 26 वर्षीय तिलक राज पुत्र अमर ¨सह निवासी मेरु डाकघर डियूर तहसील सलूणी के तौर पर हुई है। एसपी डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें