कांग्रेस ने लुड्डू पंचायत में बनाई चुनाव रणनीति
चंबा कांग्रेस पार्टी की ओर से लक्ष्य 2019 के मद्देनजर जनचेतना यात्रा के तहत चलाए गए बूथ चलो अभियान के तहत शनिवार को कांगेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पंचायत लुड्डू का दौरा किया।
संवाद सहयोगी, चंबा : कांग्रेस पार्टी की ओर से लक्ष्य 2019 के मद्देनजर जनचेतना यात्रा के तहत चलाए गए बूथ चलो अभियान के तहत शनिवार को कांगेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पंचायत लुड्डू का दौरा किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने लुड़्डू के पोलिग बूथ, लुड़्डू वार्ड के गुदरा गांव का दौरा किया। इस मौके पर सभी स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता और बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लोकसभा चुनावों की योजनाओं के बारे में बताया गया। इस मौके पर कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया। आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस पार्टी की योजनाओं व रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीरज नैयर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।