विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'CBSE स्कूलों के शिक्षकों को नियमित करेगी सरकार' CM सुक्खू का चंबा में एलान; OPS का लाभ भी मिलेगा

By Mithun Thakur Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 04 Nov 2026 06:46 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2026 06:49 PM (IST)

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंबा में घोषणा की कि हिमाचल के सरकारी स्कूलों में सीबीएसई संबद्ध शिक्षकों को नियमित ...और पढ़ें

चंबा के चुराह में जनसभा को संबोधित करते सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण

चंबा के चुराह में जनसभा को संबोधित करते सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण

HighLights

  1. सरकारी स्कूलों के सीबीएसई शिक्षकों को नियमित किया जाएगा।

  2. नियमित शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा।

  3. हिमाचल शिक्षा रैंकिंग में 21वें से पांचवें स्थान पर।

संवाद सहयोगी, तीसा (चंबा)। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए तैनात सीबीएसई संबंद्ध शिक्षकों को भविष्य में नियमित किया जाएगा। राज्य चयन आयोग के जरिये पारदर्शी व मेरिट आधार पर भर्ती इन सभी शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) का पूरा लाभ मिलेगा। यह एलान मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को चुराह विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान किया। 

उन्होंने कहा कि सीबीएसई स्कूलों में वे बेटियां आई हैं, जिनके एमए में 55 फीसद से अधिक नंबर हैं। इन्हें 30 हजार रुपये पर तैनाती दी गई है। 

व्यावहारिक सुधारों से सुधरा शिक्षा का स्तर

सीएम ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियमित नियुक्तियों और व्यावहारिक सुधारों के कारण ही केंद्र सरकार के मूल्यांकन में हिमाचल शिक्षा रैंकिंग में 21वें स्थान से लंबी छलांग लगाकर देश में पांचवें पायदान पर पहुंचा है। बिना सुविधाओं के सिर्फ वोट बैंक के लिए स्कूल खोलकर बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने के बजाय सरकार मजबूत शिक्षा ढांचा दे रही है।

7 लाख इंतकाल के मामले निपटाए

राजस्व सुधारों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले 10 लाख से अधिक इंतकाल पटवारखानों में धूल फांक रहे थे, जिनमें से सात लाख पुराने लंबित मामलों को सरकार ने विशेष अदालतों के जरिए निपटाया। अब प्रदेश में ऐसी पारदर्शी व्यवस्था लागू की जा रही है, जहां भूमि की रजिस्ट्री होने के बाद उसका इंतकाल भी स्वत: दर्ज हो जाएगा। लोगों को जमीन की रजिस्ट्री के लिए केवल टोकन लेना होगा, जिससे उन्हें बार-बार पटवारखानों और दफ्तरों के चक्कर काटने से हमेशा के लिए मुक्ति मिलेगी।

चुराह की 15000 महिलाओं को 1500

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुराह की 15,000 महिलाओं को जल्द ₹1,500 की सम्मान राशि बैंक खातों में जारी की जाएगी।

नहीं पहुंचे विधायक हंसराज, सीएम ने कसा तंज

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में स्थानीय विधायक हंसराज नहीं आए। मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि विधायक ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जारी की। उन्होंने कहा कि आप 15 साल से यहां विधायक हैं, लेकिन कार्यक्रम से ठीक पहले सवाल पूछते हुए वीडियो डाल रहे हैं। जब भाजपा सरकार में शिक्षा का स्तर गिरा और पांचवीं का छात्र दूसरी की किताब नहीं पढ़ पाता था, तब आपने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से सवाल क्यों नहीं पूछे? उन्होंने कहा कि परवाणू और नूरपुर के बीच आते ही भाजपा नेताओं की जुबान बंद हो जाती है। वे हिमाचल के अधिकारों की बात करने के बजाय सिर्फ दिल्ली के नारे लगाते हैं।

यह भी पढ़ें: CM सुक्खू का वित्त विभाग को निर्देश, दीपावली से पहले हिमाचल के हर कर्मचारी को सुनिश्चित हो वेतन का भुगतान 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।