विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM सुक्खू का होली-उतराला सड़क के लिए 18 करोड़ का एलान, भरमौर की 27 पंचायतों को ST का दर्जा देने के लिए कमेटी बनेगी

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 05 Nov 2026 03:28 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2026 03:55 PM (IST)

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा दौरे पर होली-उतराला सड़क के लिए 18 करोड़ रुपये और भरमौर की 27 गैर-जनजातीय ...और पढ़ें

भरमौर के लिल्ह कोठी में सीएम सुक्खू को सिक्कों में तोला गया। जागरण

भरमौर के लिल्ह कोठी में सीएम सुक्खू को सिक्कों में तोला गया। जागरण

HighLights

  1. होली-उतराला सड़क के लिए 18 करोड़ रुपये की घोषणा।

  2. भरमौर की 27 पंचायतों को जनजातीय दर्जा मिलेगा।

  3. पांच स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध किया जाएगा।

जागरण टीम, चंबा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को चंबा दौरे के दौरान कई बड़े एलान किए। सीएम सुक्खू ने गैर जनजातीय क्षेत्र भरमौर की 27 पंचायतों को जनजातीय क्षेत्र बनाने के लिए कमेटी बनाने का एलान किया। लिल्ह कोठी में आयोजित सभा के दौरान सीएम ने इसकी घोषणा की। सीएम ने होली-उतराला सड़क के निर्माण के लिए 18 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

जनसभा से पहले सीएम सुक्खू को कार्यकर्ताओं ने सिक्कों में तोला। मुख्यमंत्री ने तोल में प्रयोग किए गए सिक्कों को अनाथ बच्चों को देने की घोषणा की। 

5 स्कूल सीबीएसई संबद्ध होंगे

मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र भरमौर के होली, लिल्ह, मैहला, भरमौर के सुनारा को अगले सत्र से सीबीएसई संबद्ध करने की घोषणा की।

अप्रैल में होली जाएंगे सीएम 

मुख्यमंत्री इससे पहले होली में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के घर पहुंचे। 21 अक्टूबर की रात मुख्यमंत्री के स्वागत समारोह की तैयारी के दौरान झंडे लगाते समय करंट लगने से चंद्रमणि की मौत हो गई थी। सीएम ने कहा कि होली घाटी में अप्रैल में फिर से जनसभा का आयोजन करेंगे।

यह भी पढ़ें: छात्रा बोली, तीसा स्कूल में साइंस लैब और उपकरणों की कमी; CM सुक्खू ने कर दी 3 करोड़ रुपये की घोषणा 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।