Move to Jagran APP

डलहौजी में मनोज चड्ढा की अगुआई में मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

पर्यटन नगरी डलहौजी में हिमपात के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जन्मदिन मनाया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 03:51 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 03:51 PM (IST)
डलहौजी में मनोज चड्ढा की अगुआई
में मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन
डलहौजी में मनोज चड्ढा की अगुआई में मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

संवाद सहयोगी, डलहौजी : पर्यटन नगरी डलहौजी में बर्फबारी के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर प्रदेश योजना बोर्ड के सदस्य एवं नगर परिषद डलहौजी के अध्यक्ष मनोज चड्ढा की अगुआई में कार्यकर्ता सुभाष चौक में एकत्र हुए। यहां पर कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों व पर्यटकों में हलवा बांटा। मनोज चड्ढा ने मुख्यमंत्री को डलहौजी हलके के कार्यकर्ताओं की ओर जन्मदिन की बधाई दी। चड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुआई में प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

loksabha election banner

इस मौके पर नगर परिषद डलहौजी के उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार, पार्षद एवं डलहौजी होटल एसोसिएशन के महासचिव हरप्रीत ¨सह, सुखदेव खोसला, प्रेम दीप, राजेंद्र कोहली, अमित गंडोत्रा, अजय प्लाह, नमन, दीपक कुमार, विकास वर्मा, तिलक कुमार, ध्रुपद सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.