सेंट स्टीफन स्कूल में नेहरू के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान
तथा बच्चों को उनके आदर्शों का अनुसरण करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू हमेशा बच्चों के साथ उनके बीच होते थे। बच्चों के प्रति उनके इसी प्यार और स्नेह के कारण भारत में उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बच्चों को पंडित नेहरु के जीवन आदर्श को अपनाने की प्रेरणा दी और उन्हें बाल दिवस की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान स्कूल स्टाफ ने भी बच्चों को चाचा नेहरू से जुड़ी अनेक कहानियां भी सुनाई।
संवाद सहयोगी, चंबा : सेंट स्टीफन सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंबा में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान चाचा नेहरू की वेशभूषा में सुसज्जित बच्चों ने जहां विभिन्न प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन विशाल स्त्रावला ने पंडित नेहरू के जीवन चरित्र व उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने अपने संबोधन में पंडित नेहरू के आदर्शो को रेखांकित किया तथा बच्चों को उनके आदर्शों का अनुसरण करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू हमेशा बच्चों के साथ उनके बीच होते थे। बच्चों के प्रति उनके इसी प्यार और स्नेह के कारण भारत में उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बच्चों को पंडित नेहरु के जीवन आदर्श को अपनाने की प्रेरणा दी और उन्हें बाल दिवस की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान स्कूल स्टाफ ने भी बच्चों को चाचा नेहरू से जुड़ी अनेक कहानियां भी सुनाई।