Move to Jagran APP

चरस तस्करी के दो आरोपित लुधियाना से गिरफ्तार

चंबा जिला पुलिस ने एक चरस तस्कर के खुलासे पर पंजाब के लुधियाना से दो आरोपियों को चरस सहित गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 07:41 PM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 07:41 PM (IST)
चरस तस्करी के दो आरोपित लुधियाना से गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, चंबा : जिला पुलिस ने चरस तस्कर के खुलासे के बाद पंजाब के लुधियाना से दो आरोपितों को चरस सहित गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध लुधियाना में मामला दर्ज किया गया है। उक्त आरोपितों को तुन्नुहट्टी में दर्ज किए गए 13.434 किलोग्राम चरस के मामले में आरोपित बनाया गया है। पुलिस सोमवार को दोनों आरोपितों को अदालत में पेश करेगी।

loksabha election banner

मंगलवार को पुलिस दल ने चंबा- पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर तुन्नुहट्टी में नाकाबंदी के दौरान नरेंद्र ¨सह निवासी फगरोग डाकघर डियूर तहसील सलूणी (चंबा) को 13.434 किलो चरस सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपित ने खुलासा किया था कि वह चरस की खेप लेकर लुधियाना जा रहा था जिसे सुरेंद्र रानी और पवन कुमार को देना था। इसके बाद पुलिस ने टीम गठित की। इसमें उपनिरीक्षक सुरजीत सहित मुख्य आरक्षी हामिद, महिला मुख्य आरक्षी दिनेश कुमारी, आरक्षी रविंद्र कुमार, नितेंद्र पॉल, चमन लाल, महिला आरक्षी रीना रॉय और आरक्षी विक्रम को शामिल किया। टीम ने लुधियाना में दबिश देकर सुरेंद्र रानी व पवन को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से 150 ग्राम चरस भी बरामद की गई। दोनों को डलहौजी लाया गया है।

एसपी डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने लुधियाना से एक महिला व पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना चुवाड़ी में पंजीकृत मामले में दोनों को आरोपित बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.