भांदल में एक किलो 672 ग्राम चरस सहित व्यक्ति गिरफ्तार
सलूणी के भांदल में पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को एक किलो 672 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Apr 2018 07:03 PM (IST)Updated: Sun, 22 Apr 2018 07:03 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सलूणी : सलूणी के भांदल में पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को एक किलो 672 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस थाना किहार ने रविवार सुबह भांदल में नाकाबंदी की थी कि इस दौरान आरोपित व्यक्ति अब्दुल रशीद पुत्र अहमदु निवासी गांव भांदल तहसील सलूणी पैदल जा रहा था लेकिन वे पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। इस पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उससे चरस बरामद की और आरोपित को गिरफ्तार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
उधर, पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें