चकौली पुल के पास एक व्यक्ति चरस सहित गिरफ्तार
विशेष अन्वेषण इकाई चंबा ने शुक्रवार सुबह डियुर क्षेत्र के चकौली पुल के पास एक व्यक्ति को चरस सहित पकड़ा है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 04:00 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 04:00 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चंबा : विशेष अन्वेषण इकाई चंबा ने शुक्रवार सुबह डियुर क्षेत्र के चकौली पुल के पास एक व्यक्ति को 672 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विशेष अन्वेषण इकाई चंबा ने चकौली पुल के पास नाकाबंदी की थी। वहां लरजा निवासी गांव गुडेई डाकघर डांड तहसील सूलणी पैदल आ रहा था। पुलिस कर्मियों को देखकर उसने भागने का प्रयास किया मगर उसे पकड़ लिया गया। उसके बैग से चरस बरामद हुई। चंबा में पुलिस की सख्ती के बावजूद चरस तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें