विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंपनी प्रबंधन ने मानी लोगों की मांगें

By JagranEdited By:
Published: Thu, 12 Jul 2018 07:24 PM (IST)

संवाद सूत्र, चुराह : चांजू-दो विद्युत परियोजना प्रबंधन ने स्थानीय लोगों की मांगें मान ली हैं। ि

कंपनी प्रबंधन ने मानी लोगों की मांगें
कंपनी प्रबंधन ने मानी लोगों की मांगें

संवाद सूत्र, चुराह : चांजू-दो विद्युत परियोजना प्रबंधन ने स्थानीय लोगों की मांगें मान ली हैं। विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज के अल्टीमेटम के बाद कंपनी पंबंधन ने सभी मांगों को पूरा करने की हामी भरी है। इसके साथ कंपनी ने चांजू में एक स्कूल व एंबुलेंस सेवा भी शुरू कर रही है।

गौरतलब है कि चांजू-2 विद्युत कंपनी व स्थानीय लोगों में कई दिनों से मांगों को लेकर विवाद चला हुआ था। लोगों में रोष था कि कंपनी उनकी मांगों को पूरा नही कर रही है।

ऐसे में बीते दिनों विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने चांजू-दो विद्युत कंपनी को दस दिन का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने कहा था कि दस दिन में मांगे पूरी नहीं हुई तो कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दस दिन पूरे होने पर विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने लोगों के समक्ष कंपनी प्रबंधन के साथ बैठक की। बैठक में कंपनी प्रबंधन ने लोगों की सभी मांगों को पूरा करने के लिए हामी भर दी है।

कंपनी प्रबंधन ने कहा कि लोगों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जाएगा। स्थानीय लोगों को क्षमतानुसार ठेके दिए जाएंगे। इसके साथ लोगों की मांग पर कंपनी ने एक एंबुलेंस सेवा शुरू करने तथा लोगों को एक निजी स्कूल खोलने का भी आश्वासन दिया।

-----------------

हितों का रखें ध्यान, देंगे सहयोग : हंसराज

उधर, विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने कहा कि कंपनी प्रबंधन ने लोगों की सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों को रोजगार व क्षमतानुसार कार्य दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कंपनी का सहयोग किया जाएगा लेकिन उन्हें सबसे पहले लोगों के हितों का ध्यान रखना होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।