Move to Jagran APP

पहाड़ी दरकने से छह घंटे बंद रहा चंबा-जोत मार्ग

लंबे सूखे के बाद हुई बारिश से अब जगह-जगह भूस्खलन का खतरा बढ़ने लगा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Apr 2021 04:00 AM (IST)Updated: Tue, 20 Apr 2021 04:00 AM (IST)
पहाड़ी दरकने से छह घंटे बंद रहा चंबा-जोत मार्ग
पहाड़ी दरकने से छह घंटे बंद रहा चंबा-जोत मार्ग

संवाद सहयोगी, चंबा : लंबे सूखे के बाद हुई बारिश से अब जगह-जगह भूस्खलन का खतरा बढ़ने लगा है। सोमवार को चंबा-जोत मार्ग पर भूस्खलन होने से करीब छह घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही, जिससे वाहन चालकों सहित आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

सोमवार को अल सुबह चंबा-जोत मार्ग पर डुगली के समीप अचानक पहाड़ी से भूस्खलन होना शुरू हो गया। मार्ग पर भारी पत्थर व मलबा आ गया, जिससे यातायात बंद हो गया।

गनीमत यह रही कि जिस समय उक्त मार्ग पर भूस्खलन हुआ, उस वक्त मार्ग से कोई भी वाहन नहीं गुजर रहा था। यदि कोई वाहन गुजर रहा होता तो कोई अनहोनी हो सकती थी। मार्ग के बंद होने के बाद दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सुबह के वक्त ड्यूटी के अलावा जरूरी कार्य को लेकर निकले लोग भी मार्ग में ही फंसे रहे।

इसके अलावा उक्त मार्ग पर जोत, खजियार, चुवाड़ी व कांगड़ा की ओर जाने वाली बसों के अलावा जिला मुख्यालय के लिए आने वाली बसें भी देरी से निकल पाई। जैसे ही लोगों ने उक्त मार्ग को बंद पाया तो इस संबंध में लोक निर्माण विभाग को सूचित किया। लोक निर्माण विभाग के अमले ने जेसीबी मशीनों के माध्यम से यातायात बहाली के लिए युद्धस्तर पर कार्य छेड़ दिया लेकिन सड़क पर काफी अधिक भूस्खलन होने के कारण उसे तुरंत बहाल नहीं किया जा सका। मार्ग पर बड़ी-बड़ी चट्टानों सहित भारी मात्रा में मलबा आ गिरा था, जिसे हटाने में काफी समय लग गया। करीब पांच से छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 10 बजे बाद मार्ग खुल पाया।

-------

मार्ग बंद होने की सूचना मिलने के तुरंत बाद विभाग ने जेसीबी मशीनों को लगा कर सुबह 10 बजे तक मार्ग को खोल दिया गया था। जब भी किसी स्थान पर भूस्खलन होता है तो लोग इसकी सूचना तुरंत लोक निर्माण विभाग को दें।

-जीत सिंह ठाकुर, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग चंबा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.