विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंबा में उफनती रावी के बीच फंसा व्यक्ति, अग्निशमन विभाग ने सीढ़ी लगाकर किया रेस्क्यू

Published: Tue, 21 Jul 2026 10:20 PM (GMT+05:30)

हिमाचल के चंबा में रावी नदी के तेज बहाव में फंसे एक व्यक्ति को अग्निशमन विभाग ने सुरक्षित बचाया। इस ...और पढ़ें

सीढ़ी लगाकर व्य्कतिक को किया रेस्क्यू। फोटो जागरण

सीढ़ी लगाकर व्य्कतिक को किया रेस्क्यू। फोटो जागरण

HighLights

  1. व्यक्ति रावी नदी के तेज बहाव में पत्थर पर फंसा।

  2. अग्निशमन विभाग ने सीढ़ी से सुरक्षित बाहर निकाला।

  3. सफल बचाव अभियान का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल।

संवाद सहयोगी, चंबा। हिमाचल के चंबा जिला में रावी नदी के तेज बहाव के बीच एक व्यक्ति के फंसने का खौफनाक मामला सामने आया है। मंगलवार को हुई घटी इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, नदी का जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ने के कारण एक व्यक्ति नदी के बीच स्थित एक बड़े पत्थर पर असहाय होकर फंस गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन और अग्निशमन विभाग को सूचित किया।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई शुरू की। तेज बहाव के बावजूद टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए एक लंबी सीढ़ी को किनारे से पत्थर तक पहुंचाया।

इसके बाद बेहद सतर्कता के साथ व्यक्ति को सीढ़ी के सहारे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रशासनिक मुस्तैदी और अग्निशमन विभाग के इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है।