विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में BDO डॉ. बशीर को जान से मारने की धमकी, धार्मिक नफरत फैलाने का भी आरोप; चंबा थाने में FIR दर्ज

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 12 Oct 2026 12:52 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2026 02:05 PM (IST)

चंबा के मैहला विकास खंड के बीडीओ डॉ. बशीर ने सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाली टिप्पणियों की शिकायत की है।

बीडीओ मैहला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रतीकात्मक फोटो

बीडीओ मैहला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. बीडीओ डॉ. बशीर को जान से मारने की धमकी मिली।

  2. सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप।

  3. चंबा पुलिस ने कुमार मोनू पर FIR दर्ज की।

जागरण टीम, चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में तैनात बीडीओ ने इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक और अपमानजनक टिप्पणियों से धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने तथा जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की है। अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। डा. बशीर विकास खंड मैहला में बीडीओ के पद पर कार्यरत हैं।

पुलिस ने विभिन्न धाराओं में किया मामला दर्ज

पुलिस थाना सदर चंबा में इंटरनेट मीडिया अकाउंट धारक कुमार मोनू और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 356(2), 196(1), 299, 352, 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एक साल से बना रहे निशाना

जिला मंडी के तरानू निवासी डा. बशीर ने शिकायत में आरोप लगाया कि कुमार मोनू नामक अकाउंट धारक और उसके साथी करीब एक साल से उनके खिलाफ भ्रामक, अपमानजनक और मानहानिकारक पोस्ट व टिप्पणियां प्रसारित कर रहे हैं।

क्या कहना है एसपी चंबा का

एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बीडीओ मैहला की शिकायत पर कुमार मोनू और अन्य के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है।

यह भी पढ़ें: लाहुल-स्पीति की DC किरण भड़ाना के पूर्व विधायक पिता का निधन, राजस्थान में एक विवाद में गई जान; CM ने जताया दुख