चंबा में कार खाई में गिरी, परिवार के पांच सदस्य थे सवार; महिला की मौत व बच्चे की हालत भी गंभीर
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सलूणी-लंगेरा मार्ग पर एक टाटा पंच गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक ...और पढ़ें

चंबा के सलूणी में दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी और मृत महिला पुनीता का फाइल फाेटो।
HighLights
सलूणी-लंगेरा मार्ग पर टाटा पंच गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई।
हादसे में एक महिला की मौत, चार लोग घायल।
गंभीर घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
संवाद सहयोगी, सलूणी चंबा। हिमाचल प्रदेश में चंबा जिला के सलूणी-लंगेरा मार्ग पर सलूणी से करीब 3 किलोमीटर शालियूंड मोड़ के पास एक टाटा पंच गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सिविल अस्पताल से चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
परिवार के पांच सदस्य थे सवार
जानकारी के अनुसार, टाटा पंच गाड़ी नंबर एचपी 81-4131 में एक ही परिवार के पांच सदस्य सवार थे। हादसे में समर्थ (3 वर्ष), पुत्र हरिंद्र कुमार, हरिंद्र कुमार (38 वर्ष), पुत्र बंशीधर, पुनीता देवी (33 वर्ष), पत्नी हरिंद्र कुमार, रेखा देवी (56 वर्ष) पत्नी दौलत राम और सान्वी (3 वर्ष) पुत्री हरिंद्र कुमार घायल हुए। सभी घायल गांव बणी (भंडडा), डाकघर एवं तहसील सलूणी, जिला चंबा, हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं।
पुनीता की मौत, बच्चा और महिला चंबा रेफर
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना किहार के प्रभारी जगबीर सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद रेखा देवी और समर्थ को चंबा रेफर कर दिया, जबकि पुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस हादसे की जांच में जुटी
मामले की पुष्टि एसडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा ने की है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें: ट्रैफिक कंट्रोल करते दो बसों की चपेट में आया हिमाचल पुलिस का SI, भरवाईं में दर्दनाक हादसे में मौत
