प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगे : भाजपा
संवाद सहयोगी, चंबा : शिमला के कोटखाई प्रकरण व मंडी में वनरक्षक की हत्या के मामले के वि
संवाद सहयोगी, चंबा : शिमला के कोटखाई प्रकरण व मंडी में वनरक्षक की हत्या के मामले के विरोध में भाजपा ने शुक्रवार को चंबा में प्रदर्शन किया। भारतीय युवा मोर्चा व चंबा भाजपा मंडल की ओर से शुक्रवार को चंबा में उक्त दोनों मामलों को लेकर रोष रैली निकाली गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
साथ ही गुडि़या व वन रक्षक होशियार ¨सह के हत्यारे को कड़ी सजा दिलवाने की मांग प्रमुखता के साथ उठाई। भाजपा ने दो टूक चेतावनी दी कि इन दोनों मामलों के दोषियों को जल्द कड़ी सजा न दी गई तो प्रदेशभर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करने में कोई गुरेज नहीं करेंगे। भाजपा की ओर से राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में वन रक्षक होशियार ¨सह की हत्या की जांच सीबीआइ से करवाने की मांग भी उठाई है।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि उक्त क्षेत्र के थाना में कई पुलिस कर्मचारी व अधिकारी लंबे समय से वहां तैनात हैं। इस कारण कार्रवाई में देरी हो रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।
भाजपा मंडल चंबा ने सरकार की अलोचना करते हुए वन रक्षक के गुनाहगारों को पकड़ने की मांग की। भाजपा ने गुड़िया प्रकरण मामले में संदेह जताया तथा सीबीआइ जांच करवाने की मांग की थी। जिसका असर देखने को मिला तथा कर्मचारियों समेत पुलिस के उच्च अधिकारियों पर गाज गिरी। इससे साफ प्रतीत होता है कि सरकार के कुछ नुमाइंदे भी इसमें शामिल हैं। लेकिन अब वह सीबीआइ के शिकंजे से बच नहीं सकते।