Himachal Pradesh News: चंबा-भरमौर NH छोटे-बड़े वाहनों के लिए बहाल, चार दिनों से बंद थी आवाजाही
Himachal Pradesh News हिमाचल प्रदेश के चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे छोटे-बड़े वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। एनएच मंडल चंबा के साथ ही जेएसडब्ल्यू कंपनी ने संयुक्त प्रयासों से मार्ग को बहाल कर इस पर सभी प्रकार के वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। मार्ग के बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बसों की भी आवाजाही बंद थी।
संवाद सहयोगी, मैहला। चंबा-भरमौर एनएच पर आखिरकार चार दिन के लंबे इंतजार के बाद बड़े वाहनों की आवाजाही सुचारू हो गई है। एनएच मंडल चंबा के साथ ही जेएसडब्ल्यू कंपनी ने संयुक्त प्रयासों से मार्ग को बहाल कर इस पर सभी प्रकार के वाहनों के लिए बहाल कर दिया है।
मार्ग के बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। उक्त मार्ग पर हाल ही में हुई भारी वर्षा के चलते जगह-जगह भारी भूस्खलन हो गया था। ऐसे में शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे के बाद वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई थी।
छोटे वाहनों के लिए किया गया था बहाल
इससे पूर्व भी विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन हो गया था, जिस कारण शुक्रवार देर रात से शनिवार दोपहर 12 बजे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित रही थी। इसके बाद विभाग की ओर से युद्धस्तर पर कार्य करते हुए मार्ग को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया था।
एनएच बंद होने के कारण सप्लाई की गई थी ये चीजें
इससे चंबा-भरमौर एनएच विभिन्न स्थानों पर बंद होने के कारण मैहला, धरवाला, होली व भरमौर क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाद से दूध, अंडा, ब्रेड, सब्जी सहित अन्य जरूरी चीजों की सप्लाई शुरू हो गई थी। लेकिन, बडे़ वाहनों की आवाजाही नहीं होने के कारण क्षेत्र में काम कर रही कंपनियों सहित अन्य भारी सामग्री को पहुंचाना मुश्किल हो रहा था।
यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh News: राशन कार्ड धारक 31 मार्च तक करवा लें E-KYC, वरना हो जाएगा अस्थाई तौर पर बंद
वहीं, बसों की आवाजाही भी नहीं हो पा रही थी। जिस कारण लोगों को छोटे वाहनों में सफर करना पड़ रहा था। ऐसे में लोगों को अधिक किराया खर्च कर एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचना पड़ रहा था। लेकिन, अब मार्ग के बहाल होने के बाद लोगों को पेश आ रही दिक्कतों का समाधान हो गया है।
विभिन्न स्थानों पर हुआ था भारी भूस्खलन
बीते शुक्रवार व शनिवार को भारी वर्षा के कारण उक्त मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर भारी भूस्खलन हो गया था। ऐसे में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई थी। मार्ग को अब सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। लोग अब बड़े वाहनों में एक स्थान से दूसरे स्थान तक आसानी से सफर कर सकेंगे। राजीव शर्मा, अधिशाषी अभियंता एनएच मंडल चंबा।