आज से चंबा दौरे पर रहेंगे जय ¨सह
हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के नवनियुक्त उपाध्यक्ष व भाजपा जिला महामंत्री जय ¨सह तीन से छह नवंबर तक चंबा जिला के प्रवास पर रहेंगे।
By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 03:22 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 03:22 PM (IST)
जागरण संवाददाता, चंबा : प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के उपाध्यक्ष व भाजपा जिला महामंत्री जय ¨सह तीन से छह नवंबर तक चंबा जिला के प्रवास पर रहेंगे। जिला भाजपा सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि जय ¨सह तीन नवंबर को सोलन से डलहौजी पहुंचेंगे। उनका रात्रि ठहराव डलहौजी में ही रहेगा। इसके बाद जय ¨सह चार नवंबर को सलूणी में स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार की अध्यक्षता में होने वाले जनमंच कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसी दिन जय ¨सह चंबा जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। पांच नवंबर को जय ¨सह डीसी कार्यालय में होने वाली बीस सूत्रीय बैठक में मौजूद रहेंगे। छह नवंबर को जय ¨सह चंबा से सोलन के लिए रवाना होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें