इंदिरा गांधी के बताए मार्ग पर चलने का किया अहवान
स कमेटी के सदस्यों को उनके योगदान व बताए गए मार्ग पर चलने का अहवान किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1974 में इंदिरा गांधी के संकल्प के कारण पोखरण में परमाणू विस्फोट का सफल परीक्षण किया गया। जिसके कारण ही आज भारत देश की पहचान मरमाणू शक्ति के रूप में की जाती है।
संवाद सहयोगी, चंबा : परिधि गृह चंबा में वीरवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। सभा की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव नीरज नैयर ने की। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करतार सिंह ने बताया कि प्रवक्ताओं ने इंदिरा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। नीरज नैयर ने बताया कि उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इसके अलावा सरदार वल्लभ भाई पटेल को भी कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने याद किया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्यों को उनके योगदान व बताए गए मार्ग पर चलने का अहवान किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1974 में इंदिरा गांधी के संकल्प के कारण पोखरण में परमाणू विस्फोट का सफल परीक्षण किया गया। जिसके कारण ही आज भारत देश की पहचान परमाणू शक्ति के रूप में की जाती है।