ब्राह्माण कल्याण परिषद के अध्यक्ष बने अशोक
अशोक को ब्राह्माण कल्याण परिषद के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है।
संवाद सहयोगी, सिहुंता : भटियात ब्राह्माण कल्याण परिषद इकाई सिहुंता की बैठक चामुंडा माता मंदिर कुठारा में सोमवार को हुई। इसकी अध्यक्षता गौतम शर्मा ने की। इस दौरान सिहुंता इकाई की कार्यकारिणी का गठन किया गया। गौतम शर्मा ने बताया सर्वसम्मति से संपन्न हुए चुनाव में अशोक कुमार को सिहुंता इकाई के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। वहीं अजय शर्मा को सचिव, जगदीश चंद पुजारी को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव के बाद इकाई में अधिक सदस्यों को जोड़ने व ब्राह्माण समाज की विभिन्न मांगों व समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर खरगट इकाई के प्रधान बलदेव राज शर्मा, प्रीतम चंद शर्मा, राणु राम शास्त्री, सोमदत्त शर्मा, रमेश चंद, जन्म सिधु, नानक चंद, सुभाष कुमार, देसराज, अश्वनी कुमार, कुशल गर्ग, अनिल गर्ग, देवराज, कुलदीप चंद, चंद्रकांत व रमेश कुमार व अन्य मौजूद रहे।