Move to Jagran APP

संगठन को मजबूर करने के लिए जुट जाएं कार्यकर्ता

डलहौजी में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 05:50 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 05:50 PM (IST)
संगठन को मजबूर करने के लिए जुट जाएं कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी, डलहौजी : भाजपा मंडल डलहौजी की बैठक सोमवार को मंडल अध्यक्ष विजय ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की। सबसे पहले कार्यकर्ताओं ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर शोक जताया। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने पर्रिकर के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। डीएस ठाकुर ने कहा लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी के प्रचार-प्रसार में जुट जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। संसदीय चुनाव के मद्देनजर 23 मार्च को डलहौजी विधानसभा हलके के तहत सुंडला में सुबह 10 बजे कार्यशाला होगी। इसमें कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती के साथ चुनावी टिप्स दिए जाएंगे। ठाकुर ने बताया कार्यशाला में पार्टी के सभी अग्रणी संगठनों सहित बूथ अध्यक्ष, बीएलए व वरिष्ठ कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.