Move to Jagran APP

विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज करेगी भाजपा : त्रिलोक कपूर

वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा रिकॉर्ड जीत दर्ज करेगी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Sep 2020 09:22 PM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2020 09:22 PM (IST)
विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज करेगी भाजपा : त्रिलोक कपूर
विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज करेगी भाजपा : त्रिलोक कपूर

संवाद सहयोगी, चंबा : वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा रिकॉर्ड जीत दर्ज करेगी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार ईमानदारी और सुशासन की मिसाल बनी है।

loksabha election banner

त्रिलोक कपूर ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा नेताओं व कार्यकत्र्ताओं ने दिन-रात एक कर कोरोना काल में भी जनसेवा की है। भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने घर-घर जाकर मास्क व हैंड सैनिटाइजर लोगों को मुहैया करवाए हैं। कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में करीब साढ़े 11 लाख मास्क बांटे गए हैं। आपदा की इस घड़ी में सरकार का सहयोग करने की बजाय विपक्षी दल कांग्रेस ने केवल आलोचना का कार्य किया है। वर्ष 2022 में जनता भी कांग्रेस नेताओं से इस बात का हिसाब मांगेगी। जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश में मजबूत सरकार है। कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं रहा है। इस कारण कांग्रेसी तथ्यहीन बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। चंबा जिला में गत विधानसभा चुनाव में एक सीट पर चूक हुई है जिसकी भरपाई वर्ष 2022 में होने वाले चुनाव में की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में चंबा की पांचों सीटों पर भाजपा की जीत होगी।

उन्होंने कहा कि ई विस्तारक योजना के तहत बैठकों का दौर चल रहा है। पूरे कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में इस तरह की बैठकें हो रही हैं। हिमाचल भाजपा पूरे देश में एक मॉडल संगठन का रूप ले रही है। प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा इस प्रकार के कार्यक्रम के शिल्पकार हैं। त्रिदेव, पन्ना प्रमुख व वर्चुअल रैलियां उनके द्वारा ही ये कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। यह एक तरह का वर्ष 2022 में होने वाले चुनाव के लिए पूर्वाभ्यास है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष योगराज शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जसबीर नागपाल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला प्रवक्ता विनायक रैणा व मीडिया प्रभारी सीएल ठाकुर मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.