Move to Jagran APP

डलहौजी हलके के बूथों पर भाजपा ने किया पौधारोपण

भाजपा द्वारा प्रदेश भर में चलाए गए पौधारोपण अभियान के तहत सोमवार को भाजपा मंडल डलहौजी द्वारा विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के विभिन्न बूथों पर पौधारोपण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Jul 2020 09:27 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2020 09:27 PM (IST)
डलहौजी हलके के बूथों पर भाजपा ने किया पौधारोपण

जागरण टीम, डलहौजी/सुंडला : भाजपा द्वारा प्रदेश भर में चलाए गए पौधारोपण अभियान के तहत सोमवार को भाजपा मंडल डलहौजी द्वारा विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के विभिन्न बूथों पर पौधारोपण किया गया। अभियान के तहत सुंडला में आयोजित कार्यक्रम में जिला मार्केट कमेटी के चेयरमैन डीएस ठाकुर ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में पौधा रोपकर अभियान की शुरुआत की। इसके उपरांत कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस दौरान डलहौजी हलके के सौ से अधिक पोलिंग बूथों पर 15 सौ के लगभग विभिन्न प्रजातियों के पौधे देवदार, चीड़ आंवला हरड़ बेहड़ आदि औषधीय पौधे रोपे गए।

loksabha election banner

इस मौके पर डीएस ठाकुर ने कहा कि विगत वर्ष मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा प्रदेश में 25 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस वर्ष भी पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री के आदेशों से उक्त लक्ष्य के अनुरूप पौधारोपण किया जाएगा। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री देशराज बसंत, जिला भाजपा उपाध्यक्ष खेमराज, मंडल सचिव नरेंद्र कुमार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, मंडल के आइटी संयोजक दीपक कालिया, युवा मोर्चा मंडल के कार्यालय सचिव गोपाल ठाकुर, स्थानीय बूथ अध्यक्ष किशोरी लाल, अल्प संख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष मौसम दीन सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.