भाजपा किसान मोर्चा के अभ्यास वर्ग की तैयारियों के लिए सौंपी जिम्मेदारियां
भाजपा किसान मोर्चा जिला चंबा की बैठक शनिवार को विश्रामगृह बनीखेत में हुई।
संवाद सहयोगी, बनीखेत : भाजपा किसान मोर्चा जिला चंबा की बैठक शनिवार को विश्रामगृह बनीखेत में जिला अध्यक्ष पवन कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी चमन डढवाल भी मौजूद रहे। पवन कुमार ने बताया कि 28, 29 व 30 सितंबर को बचत भवन डल्हौजी में किसान मोर्चा के प्रदेश के अभ्यास वर्ग की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान जिला प्रभारी चमन डढवाल ने संचालन समिति का गठन भी किया। चमन डढवाल को व्यवस्था प्रमुख, पवन प्रधान व हेमराज चंदेल को सह प्रमुख बनाया गया। जबकि जगदेव ठाकुर व दौलत राम ठाकुर को सूचना अधिकारी, जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर व जिला सचिव सभाष शर्मा और जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश को परिवहन व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया। जिला महामंत्री कमलेश कपूर, मंडलाध्यक्ष भरमौर कल्याण चंद को वर्ग स्थान नियंत्रक तथा मंडलाध्यक्ष डलहौजी चतुर्भुज शर्मा, दिनेश ठाकुर, प्रकाश चंद, सोमी राम, अजय कुमार को भोजन व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया। इसी तरह प्रकाश भारद्वाज, अर्जुन ¨सह, करतार ¨सह को आवास व्यवस्था, पांचों किसान मोर्चा मंडल अध्यक्षों को स्वागत कमेटी और देसराज, युद्धवीर ¨सह, कमल किशोर, ओमप्रकाश, राहुल चंदेल को प्रचार-प्रसार प्रमुख का जिम्मा सौंपा गया। उन्होंने बताया कि सभी संचालन समिति के सदस्य 27 सितंबर को दोपहर 12 बजे बनीखेत विश्रामगृह में मौजूद रहेंगे। इस मौके पर जिला भाजपा सचिव बालम ¨सह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष विजय कुमार व समस्त जिला कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।