Move to Jagran APP

भाजपा महिला मोर्चा ने रोपे पौधे

भाजपा महिला मोर्चा मंडल डलहौजी की ओर से पौधारोपण अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jul 2020 04:31 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jul 2020 04:31 PM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा ने रोपे पौधे
भाजपा महिला मोर्चा ने रोपे पौधे

संवाद सहयोगी, डलहौजी : भाजपा महिला मोर्चा मंडल डलहौजी की ओर से पौधारोपण अभियान चलाया गया। प्रथम चरण में महिला मोर्चा मंडल की अध्यक्ष सत्यमेव जयते की अगुआई में मोर्चा की सदस्यों ने सुंडला के समीप वन क्षेत्र में लीची, अमरूद, कचनार, देवदार आदि प्रजातियों के लगभग 20 पौधे लगाए। कार्यकर्ताओं ने वनों के संरक्षण की शपथ भी ली।

loksabha election banner

सत्यमेव जयते ने बताया कि जिला मार्केट कमेटी के चेयरमेन डीएस ठाकुर के मार्गदर्शन में मोर्चा द्वारा डलहौजी हलके में पौधारोपण अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत डलहौजी विधानसभा हलके के प्रत्येक बूथ पर पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान में मोर्चा की सदस्य अन्य लोगों की भी सहभागिता सुनिश्चित करेंगी, ताकि अधिक से अधिक पौधे रोपे जा सकें। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत समूचे हलके में महिला मोर्चा द्वारा करीब दो हजार पौधे लगाए जाएंगे। पौधों का पर्यावरण संरक्षण में अहम योगदान होता है। लिहाजा हम सबको अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए व पौधों व वनों का सरंक्षण करना चाहिए। उन्होंने बताया अभियान में माया देवी, मीरा देवी, नेहा, अर्पिता, अनिता, कोमल, कीर्ति व निकिता ने योगदान दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.