Move to Jagran APP

जलसंकट से उबरने के लिए बनेगी बड़ी योजना : जयराम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वे केवल कोरी घोषणा करने वाला मुख्यमंत्री नहीं हैं, जो घोषणाएं की हैं, उन्हें जल्द अमलीजामा पहनाया जाएगा।

By Edited By: Published: Fri, 01 Jun 2018 07:39 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jun 2018 10:52 AM (IST)
जलसंकट से उबरने के लिए बनेगी बड़ी योजना : जयराम

सलूणी, जेएनएन। प्रदेश में गंभीर होती पेयजल समस्या के समाधान के लिए सरकार एक बड़ी योजना तैयार करने जा रही है, ताकि प्रदेश में किसी भी स्थान पर पानी की समस्या न रहे। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चंबा जिला के सलूणी में शुक्रवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में पानी की समस्या काफी गंभीर है। इस बार बर्फबारी नाममात्र ही हुई।

loksabha election banner

अब, जबकि बारिश की जरूरत है तो बारिश नहीं हो रही। प्रकृति के रूठ जाने के कारण पेयजल संकट गहराया है। इस संकट से उबरने के लिए प्रदेश में सरकार द्वारा एक बेहतर योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या पहले से ही रही है। लेकिन, पूर्व सरकार द्वारा इस संबंध में योजनाबद्ध तरीके से कार्य नहीं किया गया। नतीजन आज समस्या गंभीर हो रही है। इसके अलावा प्रदेश की पूर्व कांग्रेस सरकार पर मुख्यमंत्री जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय में प्रदेश में विकास कार्य कम व पट्टिकाएं अधिक लगाई गई हैं।

नतीजतन जनता को इससे परेशानी ही झेलनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि वे केवल कोरी घोषणा करने वाला मुख्यमंत्री नहीं हैं, जो घोषणाएं की हैं, उन्हें जल्द अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार होने को कहा। इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष डीएस ठाकुर ने उन्हें यहां से भारी बहुमत दिलाने का आश्वासन दिया।

सलूणी में दीं ये सौगात जिला चंबा के सलूणी उपमंडल पहुंचने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सलूणी अस्पताल को 50 बिस्तरों का अस्पताल बनाने, फायर पोस्ट देने की घोषणाएं कीं। साथ ही लचोड़ी में खेल मैदान के लिए मुख्यमंत्री ने पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा सांसद शांता कुमार ने सलूणी में खेल मैदान के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं, आइटीआइ भवन की रिपोर्ट मंगवाने के बाद यहां पर आइटीआइ चलाने के संबंध में विचार किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.