Move to Jagran APP

पुलिस कर्मचारियों ने उखाड़े भांग के पौधे

संवाद सहयोगी, डलहौजी : भाग उन्मूलन अभियान चलाना है, चंबा को नशा मुक्त जिला बनाना है। इस संदेश के

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Jul 2018 05:48 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jul 2018 05:48 PM (IST)
पुलिस कर्मचारियों ने उखाड़े भांग के पौधे
पुलिस कर्मचारियों ने उखाड़े भांग के पौधे

संवाद सहयोगी, डलहौजी : भाग उन्मूलन अभियान चलाना है, चंबा को नशा मुक्त जिला बनाना है। इस संदेश के साथ रविवार को ट्रैफिक पुलिस चंबा व प्रेस क्लब चंबा के सदस्यों ने भरमौर चौक के पास भाग उखाड़ो अभियान चलाया। भाग के सैकडों पौधों को उखाड़कर नष्ट किया। लोगों को भी समाज में फैले नशे को समाप्त करने के लिए जागरूक किया गया। ट्रैफिक पुलिस चंबा के प्रभारी राकेश कुमार ने कहा भाग के पौधे नष्ट होंगे तो युवा सुरक्षित रहेंगे। भाग का जड़ से सफाया हो, इस दिशा में प्रशासन बेहतर प्रयास कर रहा है। इससे नशे की गर्त में डूब रहा युवा सुरक्षित रह सकता है। प्रतिदिन जिले में चरस तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। अधिकतर मामलों में चरस तस्करी में युवा वर्ग की संलिप्तता पाई जा रही है जोकि चिंतनीय है। चरस को समाप्त करने के लिए अभियान में अधिक से अधिक लोगों को सहभागिता निभानी होगी। तभी यह अभियान पूर्ण रूप से सफल होगा। इस अवसर पर ट्रैफिक पुलिस से चंद्र हंस, प्रेस क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.