धरूंडा में महिलाओं को संतुलित आहार पर किया जागरूक
ग्राम पंचायत झुलाड़ा के धरूंडा गांव में पंचायत स्तर पर पोषण अभियान चलाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 04:40 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 04:40 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पुखरी : ग्राम पंचायत झुलाड़ा के धरूंडा गांव में पंचायत स्तर पर पोषण अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य कार्यकर्ता मुकेश कुमारी ने लोगों को पौष्टिक व संतुलित आहार के बारे में बताया। इस मौके पर महिलाओं के रक्त की जांच की गई। पंचायत प्रधान चंपा देवी ने भी लोगों से संतुलित आहार लेने की अपील की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पौष्टिक तत्वों से बने खाद्य पदार्थो को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शीला देवी, भारती देवी, भानु, चीनो देवी, चंचला देवी, दर्शना देवी व सुनीता देवी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें