परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
ऊना जिला के गगरेट में बाइक दुर्घटना में हुई मान सिंह पुत्र प्रभु राम निवास
अनूप राणा, साहो
ऊना जिला के गगरेट में बाइक दुर्घटना में हुई मान सिंह पुत्र प्रभु राम निवासी गांव तला डाकघर प्लयूर की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मान सिंह पहले वन निगम में सेवाएं दे रहा था। उसके बाद सरकार ने उसे शिक्षा विभाग में तैनात कर दिया था। वह अम्बोटा स्कूल में बतौर लैब अटेंडेंट सेवाएं दे रहा था। उसकी मां का निधन काफी अरसा पहले हो चुका है। चार माह पहले पिता का निधन हो गया था. मान सिंह की पत्नी व दो बेटे हैं। बड़ा बेटा जमा एक व छोटा आठवीं कक्षा में ऊना जिला के ही एक स्कूल में पढ़ता है। मान सिंह की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी पत्नी पर आ गई है। मान सिंह बच्चों को पढ़ा लिखाकर बड़े औहदे तक पहुंचाना चाहता था। अब मां को बेटों का भविष्य बेहतर बनाना होगा।