विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैफ, अर्जुन व यामी ने आशा से जाना चंबा का इतिहास

By JagranEdited By:
Published: Fri, 06 Nov 2020 07:58 PM (IST)

पर्यटन नगरी डलहौजी के जंद्रीघाट पैलेस में इन दिनों चल रही हॉरर

सैफ, अर्जुन व यामी ने आशा से जाना चंबा का इतिहास
सैफ, अर्जुन व यामी ने आशा से जाना चंबा का इतिहास

संवाद सहयोगी, डलहौजी : पर्यटन नगरी डलहौजी के जंद्रीघाट पैलेस में इन दिनों चल रही हॉरर एवं कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग के दौरान फिल्म अभिनेता सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और अभिनेत्री यामी गौतम ने चंबा रियासत की राजवधू एवं विधायक आशा कुमारी के साथ शिष्टाचार भेंट की। आशा कुमारी ने उक्त सभी कलाकारों का स्वागत किया। वहीं चंबा की समृद्ध लोक संस्कृति के बारे में कलाकारों को अवगत करवाया गया।

उल्लेखनीय है कि सैफ अली खान भी नवाबों के खानदान से हैं। वह पटौदी रियासत से संबंध रखते हैं। ऐसे में चंबा राजघराने के संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए वह भी काफी उत्सुक दिखे। सिने कलाकारों ने काफी समय तक आशा कुमारी के साथ चंबा रियासत और डलहौजी के बारे में विस्तृत चर्चा की। ज्ञात हो कि अंग्रेजों ने डलहौजी को बसाने के लिए चंबा के राजा से ही जमीन लीज पर ली थी। उसके बाद यहां पर एक सेनीटोरियम के तौर पर डलहौजी शहर को बसाया गया था। डलहौजी शहर से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर ही चंबा के राजा ने पैलेसे का निर्माण करवाया था, जिसे अब जंद्रीघाट पैलेस के नाम से जाना जाता है। जंद्रीघाट पैलेस राजवधू आशा कुमारी का निवास स्थान है। इस पैलेस में अब तक कई बड़ी फिल्मों की शूटिग हो चुकी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।